1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: तीसरे वनडे से पहले एरॉन फिंच ने अपने फैंस किया ये बड़ा वादा

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: तीसरे वनडे से पहले एरॉन फिंच ने अपने फैंस किया ये बड़ा वादा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 17, 2019 03:26 pm IST,  Updated : Jan 17, 2019 03:27 pm IST

फिंच ने तीसरे और आखिरी मैच से पहले कहा ,‘‘मैं हताश हूं। मैं लंबी पारी खेलने की कोशिश कर रहा हूं।''

भारत बनाम...- India TV Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: तीसरे वनडे से पहले एरन फिंच से अपने फैंस किया ये बड़ा वादा Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न: डिफेंसिव बल्लेबाजी से परेशान आ चुके ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने कहा कि वह भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में स्वाभाविक आक्रामक खेल दिखायेंगे। लंबे समय से खराब फॉर्म में चल रहे फिंच की लगातार आलोचना हो रही है। पहले दो वनडे में वह 12 रन ही बना सके हैं। 

फिंच ने तीसरे और आखिरी मैच से पहले कहा ,‘‘मैं हताश हूं। मैं लंबी पारी खेलने की कोशिश कर रहा हूं। रन की तलाश में आपको रन बनाने का सही तरीका भी आना चाहिये। मैंंने पिछले दो मैचों के फुटेज देखे हैं। मुझे पता चल गया है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी बार शतक जमाने के समय और इन पारियों में क्या फर्क था।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं खुद को सर्वश्रेष्ठ मौका देना चाहता हूं। पिछले दो मैचों में ऐसा नहीं कर सका।’’ 

टेस्ट सीरीज की छह पारियों में उन्होंने 97 रन ही बनाये थे और आखिरी मैच में उन्हें बाहर कर दिया गया। उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले कुछ दिन में उन्होंने खुद को बार बार यह याद दिलाया है कि वह अभी भी शानदार खिलाड़ी हैं। 

उन्होंने कहा ,‘‘आक्रामक खेलने और बस क्रीज पर बने रहने में संतुलन होता है। सही समय पर आक्रामक होकर खेलने की जरूरत है। मेरे 13 अंतर्राष्ट्रीय शतक इस बात का सबूत हैं कि मैं अच्छा खिलाड़ी हूं। मुझे अपना स्वाभाविक खेल दिखाना होगा।’’ 

फिंच ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम आखिरी वनडे और सीरीज जीतने को बेताब है। 

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारा सामना भारत जैसी मजबूत टीम से है और हमने अच्छी बल्लेबाजी की है । पिछले आठ दस महीने में बल्लेबाजी में काफी सुधार आया है और हम गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की वजह से सीरीज में बराबरी पर हैं ।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल