1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सीओए ने पंड्या, राहुल के बारे में फैसला लेने के लिये लोकपाल की नियुक्ति की मांग की

सीओए ने पंड्या, राहुल के बारे में फैसला लेने के लिये लोकपाल की नियुक्ति की मांग की

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 17, 2019 05:43 pm IST,  Updated : Jan 17, 2019 05:43 pm IST

सीओए की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता पराग त्रिपाठी ने कहा कि न्यायालय को लोकपाल की सीधे नियुक्ति करनी चाहिये क्योंकि दोनों युवा क्रिकेटरों के भविष्य पर जल्द फैसला लेना है।

सीओए ने पंड्या, राहुल...- India TV Hindi
सीओए ने पंड्या, राहुल के बारे में फैसला लेने के लिये लोकपाल की नियुक्ति की मांग की  Image Source : GETTY IMAGES

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने प्रशासकों की समिति (सीओए) के उस अनुरोध पर संज्ञान लिया जिसमें उसने महिला विरोधी टिप्पणियां करने वाले टीम इंडिया के सदस्यों हार्दिक पंड्या और केएल राहुल के बारे में फैसला लेने के लिये तुरंत लोकपाल की नियुक्ति की मांग की थी। न्यायमूर्ति एस ए बोबडे और ए एम सप्रे की पीठ ने कहा कि वह एक हफ्ते के अंदर मामले की सुनवाई करेंगे जब वरिष्ठ अधिवक्ता पी एस नरसिम्हा मामले में न्यायमित्र के रूप में पद संभाल लेंगे।

उच्चतम न्यायालय ने नरसिम्हा को न्यायमित्र नियुक्त किया जब वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल सुब्रहमण्यम ने मामले में न्यायमित्र बनने के लिये दी गई सहमति वापिस ले ली थी। सीओए की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता पराग त्रिपाठी ने कहा कि न्यायालय को लोकपाल की सीधे नियुक्ति करनी चाहिये क्योंकि इन दोनों प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों के भविष्य पर तुरंत फैसला लेना है।

 राहुल और पंड्या ने ‘काफी विद करन’ में महिला विरोधी बयानबाजी करते हुए कहा था कि उनके कई महिलाओं से संबंध हैं और उनके माता पिता को इस पर ऐतराज नहीं है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल