1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Live Streaming Cricket, India vs Australia: देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 3rd ODI मैच स्ट्रीमिंग ऑनलाइन और टेलीकास्ट at SonyLiv & Sony Six

Live Streaming Cricket, India vs Australia: देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 3rd ODI मैच स्ट्रीमिंग ऑनलाइन और टेलीकास्ट at SonyLiv & Sony Six

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 17, 2019 04:51 pm IST,  Updated : Jan 18, 2019 03:55 pm IST

India vs Australia 3rd ODI, Live Streaming Cricket: देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 3rd ODI मैच स्ट्रीमिंग ऑनलाइन सोनीलिव पर और लाइव टेलीकास्ट सोनी सिक्स, सोनी टेन 3HD टीवी पर

India vs Australia, 3rd ODI- India TV Hindi
India vs Australia, 3rd ODI Image Source : GETTY IMAGES

Live Streaming Cricket India vs Australia, 3rd ODI at Sonyliv and Live Telecast at Sony Six and Sony Ten 3: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है, टीम इंडिया के पास सीरीज का जीतने का सुनहरा मौका है। भारत ने दूसरे मैच में गजब की वापसी की थी और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ले आई थी। तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 231 रनों का लक्ष्य रखा है।

दो मैचों के बाद सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो सीरीज अपने नाम कर लेगी। टीम इंडिया ने जिस तरह से दूसरे वनडे में धमाकेदार वापसी की है उसे देखकर लग रहा है कि भारत तीसरे मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम कर सकता है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने पहला मैच जीतकर दिखाया है कि उन्हें हल्के में लेना भारत के लिए बड़ी भूल साबित हो सकती है। टीम इंडिया बेहत संतुलित नजर आ रही है और टीम हर विभाग में खासा मजबूत दिख रही है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी चिंता उनके ओपनर बल्लेबाजों का फ्लॉप शो है। ऐसे में ये तो तय है कि दोनों के बीच खेला जाने वाला तीसरा वनडे मैच बेहद रोमांचक और कड़ा होगा। आइए आपको बताते हैं कि आप तीसरे मैच को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे मैच शुक्रवार 18 जनवरी को खेला जाएगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे कितने बजे से शुरू होगा?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7.50 पर शुरू होगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे मैच कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे मैच का लाइव प्रसारण कहां देखा जा सकता है?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मैच का लाइव प्रसारण आप सोनी नेटवर्क के चैनल सोनी सिक्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच सोनी टेन-3 पर देखा जा सकता है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले तीसरे वनडे मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच को ऑनलाइन आप SonyLIV पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप लाइव कमेंट्री और मैच की समीक्षा के लिए hindi.indiatvnews.com पर भी लॉगिन कर सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल