1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी

भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 17, 2019 06:43 pm IST,  Updated : Jan 17, 2019 06:43 pm IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी महिला चैम्पियनशिप के तहत इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी जिसका पहला मैच 22 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा।

Indian Womens Cricket Team to face England- India TV Hindi
Indian Womens Cricket Team to face England Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी महिला चैम्पियनशिप के तहत इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी जिसका पहला मैच 22 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा।

दोनों टीमें चार मार्च से तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेंगी। बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच आगामी पेटीएम सीरीज के कार्यक्रम की घोषणा की है।’’

इसमें कहा गया, ‘‘सीरीज में तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे जो क्रमश: सुबह नौ और दस बजे से शुरू होंगे।’’ तीनों वनडे वानखेड़े स्टेडियम पर होंगे जबकि टी20 मैच बरसापाड़ा क्रिकेट स्टेडियम पर चार, सात और नौ मार्च को खेले जाएंगे। इससे पहले इंग्लैंड टीम बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ 18 फरवरी को अभ्यास मैच भी खेलेगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल