पाकिस्तान के इस तेज गेंदबाज ने शमी के रनअप में बताई दिक्कत, बुमराह को दे डाली काउंटी में खेलने की सलाह
Cricket | February 08, 2018 14:18 ISTद. अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में जहां मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन किया था, वहीं जसप्रीत बुमराह वनडे सीरीज में प्रोटियाज बल्लेबाजों को अपने सामने टिकने नहीं दे रहे। लेकिन इस सबके बावजूद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज को इनमें कमियां नजर आती हैं।