1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट क्रिकेट में न्यूनतम मैच फीस तय हो: संगकारा

टेस्ट क्रिकेट में न्यूनतम मैच फीस तय हो: संगकारा

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 07, 2018 03:44 pm IST,  Updated : Feb 07, 2018 03:44 pm IST

श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगकारा ने युवाओं के टी20 क्रिकेट के प्रति बढते रूझान को रोकने के लिये टेस्ट क्रिकेट में न्यूनतम मैच फीस तय करने की अपील की.

Kumar-Sangakkara- India TV Hindi
Kumar-Sangakkara

हांगकांग: श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगकारा ने युवाओं के टी20 क्रिकेट के प्रति बढते रूझान को रोकने के लिये टेस्ट क्रिकेट में न्यूनतम मैच फीस तय करने की अपील की. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांचवें नंबर के बल्लेबाज संगकारा ने पिछले साल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था लेकिन वह दुनिया भर में टी20 लीग खेलते हैं.

संगकारा ने क्रिकेट को नया बाजार देने के लिये टी20 प्रारूप की तारीफ की लेकिन कहा कि बिना किसी बदलाव के टेस्ट क्रिकेट के लिये अस्तित्व बनाये रखना मुश्किल होगा. उन्होंने कहा, ‘‘टी20 अमेरिका, चीन जैसे देशों में खेल की शुरूआत के लिये अच्छा प्रारूप है लेकिन इसके नकारात्मक पहलू भी हैं ।युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बजाय इसे चुन रहे हैं.’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘टेस्ट क्रिकेटरों के लिये न्यूनतम मैच फीस तय होना जरूरी है. शीर्ष देश एक निर्धारित रकम मैच फीस के रूप में दे रहे हैं लेकिन सभी टेस्ट देशों को इसका पालन करना चाहिये.’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल