आईसीसी ने जारी की ताजा टेस्ट रैंकिंग, ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज
आईसीसी ने जारी की ताजा टेस्ट रैंकिंग, ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज
आईसीसी ने अब टेस्ट की रैंकिंग भी जारी कर दी है। इसके टॉप 5 में काफी उलटफेर नजर आ रहे हैं। हालांकि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट का अभी भी पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा बना हुआ है। आईसीसी ने 4 जनवरी तक की रैंकिंग अपडेट कर दी है।
Published : Jan 14, 2026 06:29 pm IST, Updated : Jan 14, 2026 06:29 pm IST
1/6Image Source : getty
आईसीसी ने अब टेस्ट की रैंकिंग भी जारी कर दी है। इसके टॉप 5 में काफी उलटफेर नजर आ रहे हैं। हालांकि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट का अभी भी पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा बना हुआ है। आईसीसी ने 4 जनवरी तक की रैंकिंग अपडेट कर दी है।
2/6Image Source : ap
आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में जो रूट नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। जो रूट की रेटिंग अब 880 की हो गई हैं। एशेज सीरीज के दौरान खेले गए पांच टेस्ट मैचों में से दो में जो रूट ने शतक लगाने का काम किया है। यही वजह है कि हाल फिलहाल उनकी टॉप की कुर्सी पर कोई खतरा नहीं है।
3/6Image Source : getty
इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 857 की चल रही है। एक वक्त वे पहले नंबर पर पहुंच गए थे, लेकिन पिछले कुछ वक्त से उनके बल्ले से रन नहीं बन रहे हैं, इसलिए वे अब जो रूट से रेटिंग में काफी पीछे हो गए हैं।
4/6Image Source : getty
इस बीच ट्रेविस हेड ने एक स्थान की छलांग लगाकर तीसरे नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में ट्रेविस हेड की रेटिंग अभी 853 की हो गई है। पिछले ही टेस्ट मैच में हेड ने शतक लगाने का काम किया था, जिसका फायदा उन्हें मिला है।
5/6Image Source : getty
स्टीव स्मिथ ने भी एक स्थान की छलांग मारी है। वे अब सीधे नंबर चार पर पहुंच गए हैं। स्मिथ की रेटिंग इस वक्त आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में 831 की हो गई है। स्टीव स्मिथ ने एशेज सीरीज के दौरान चार मैचों में कप्तानी की और इसमें से तीन में उन्हें जीत मिली थी, एक में टीम हार गई थी।
6/6Image Source : getty
केन विलियमसन की बात की जाए तो वे अब दो स्थानों के नुकसान के साथ नंबर 5 पर पहुंच गए हैं। केन ने पिछले कुछ वक्त से टेस्ट नहीं खेला है। आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में उनकी रेटिंग अभी 822 की चल रही है।