1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. एयर इंडिया का विमान निगल गया कंटेनर, नई दिल्ली से न्यूयॉर्क के लिए टेकऑफ करते ही लौटना पड़ा वापस

एयर इंडिया का विमान निगल गया कंटेनर, नई दिल्ली से न्यूयॉर्क के लिए टेकऑफ करते ही लौटना पड़ा वापस

 Published : Jan 15, 2026 07:16 pm IST,  Updated : Jan 15, 2026 08:30 pm IST

नई दिल्ली से न्यूयॉर्क जा रही एक फ्लाइट को बृहस्पतिवार को टेकऑफ के तुरंत बाद हवाई अड्डे पर वापस लौटना पड़ गया। एयर इंडिया ने इस घटना पर यात्रियों से खेद व्यक्त किया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PTI

नई दिल्लीः नई दिल्ली से न्यूयॉर्क के लिए लिए जा रही फ्लाइट AI-101 को टेकऑफ के तुरंत बाद वापस लौटना पड़ गया। इससे यात्रियों में खलबली मच गई। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि सभी यात्रियों की सुरक्षित लैंडिग कराई गई। अचानक फ्लाइट की वापसी पर उन्होंने बताया, "एयर इंडिया पुष्टि करता है कि दिल्ली से न्यूयॉर्क (JFK) जा रही फ्लाइट AI101 को टेकऑफ के तुरंत बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा, क्योंकि ईरानी हवाई क्षेत्र के अप्रत्याशित बंद होने से इसकी निर्धारित रूट प्रभावित हुआ। बताया जा रहा है कि विमान के इंजन ने सामान का कंटेनर निगल लिया, इससे इंजन को भी नुकसान पहुंचा है।

250 से अधिक यात्री थे सवार

एयर इंडिया के नवीनतम एयरबस A350 विमान में 250 से अधिक यात्री सवार थे। न्यूयॉर्क के लिए उड़ाने भरने के दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर पार्किंग बे की ओर टैक्सीइंग करते समय वह एक फॉरेन ऑब्जेक्ट से टकरा गया। बताया जा रहा है कि गलत तरीके से सुरक्षित नहीं किए गए एक सामान के कंटेनर को निगलने (इंजेस्ट) के कारण दाएं इंजन को नुकसान पहुंचा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह घटना फ्लाइट AI101 के साथ हुई, जो ईरानी हवाई क्षेत्र के अप्रत्याशित बंद होने के कारण टेकऑफ के तुरंत बाद दिल्ली लौट आई थी। 

लैंडिंग के बाद घने कोहरे का करना पड़ा सामना

दिल्ली में लैंडिंग के बाद विमान को घने कोहरे में टैक्सीइंग करते समय एक फॉरेन ऑब्जेक्ट का सामना करना पड़ा, जिससे दाएं इंजन को नुकसान पहुंचा। बाद में विमान को सुरक्षित रूप से निर्धारित पार्किंग स्टैंड पर ले जाया गया, जिससे सभी यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित हुई। विमान वर्तमान में गहन जांच और आवश्यक मरम्मत के लिए ग्राउंडेड है, जिससे कुछ A-350 रूट्स पर संभावित व्यवधान हो सकता है।"एक इंडिगो अधिकारी ने कहा, "ईरान द्वारा अचानक हवाई क्षेत्र बंद करने के कारण हमारी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। हमारी टीमें स्थिति का आकलन करने और प्रभावित ग्राहकों को सर्वोत्तम संभव विकल्प प्रदान करने के लिए पूरी मेहनत से काम कर रही हैं। 

एयर इंडिया ने व्यक्त किया खेद

एयर इंडिया ने कहा कि यह स्थिति हमारे नियंत्रण से बाहर है, और हम आपके यात्रा कार्यक्रम में हुए किसी भी व्यवधान के लिए खेद व्यक्त करते हैं। यदि आपकी उड़ान प्रभावित हुई है, तो हम आपको हमारी वेबसाइट पर जाकर फ्लेक्सिबल रीबुकिंग विकल्पों की जांच करने या अपनी पसंद के अनुसार रिफंड क्लेम करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश