म्यूनिख शिखर सम्मेलन के दौरान अचानक जुटे ढाई लाख प्रदर्शनकारियों ने विश्व नेताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। यह सभी ईरानियों के समर्थन की अपील कर रहे थे।
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बार-बार दी जा रही धमकियों के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है।
ईरान में ये प्रदर्शन 28 दिसंबर को रियाल की वैल्यू में भारी गिरावट के विरोध में शुरू हुए थे और जल्द ही देश के अलग-अलग हिस्सों में भी तेजी से फैल गए।
संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE ने कहा है कि वह ईरान को निशाना बनाने वाले किसी भी सैन्य अभियान के लिए अपने हवाई क्षेत्र, जमीन या क्षेत्रीय जल को इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देगा।
अमेरिका का विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन मिडिल ईस्ट पहुंच चुका है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बार-बार चेतावनी दी है। यूएसएस अब्राहम लिंकन अमेरिका के सबसे घातक जंगी बेड़ों में से एक है।
ईरान ने ट्रंप के उस बयान को झूठा करार दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान ने अमेरिका के डर से 800 से ज्यादा लोगों की फांसी टाल दी है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि अगर ईरान में लोगों को फांसी दी जाती है अमेरिका पहले से जोरदार हमला करेगा।
अमेरिका के दुश्मनों का काल कहा जाने वाला विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन ईरान की ओर बढ़ रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बार-बार चेतावनी दी है अब ऐसे में सवाल यह भी है कि क्या अमेरिका ईरान पर हमला करने वाला है।
ईरान में हुए विरोध प्रदर्शनों को दौरान कितने लोगों की मौत हुई इसे लेकर खामेनेई सरकार ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। ईरान की सरकार ने इन प्रदर्शनों के दौरान हुई मौतों का आंकड़ा जरी किया है।
ईरान में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई हिंसक कार्रवाई के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। अब ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी चेतावनी जारी की है।
ईरान में विरोध प्रदर्शनों में शामिल प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बर्बरता की गई है। सरकार की ओर से की गई सख्त कार्रवाई में कम से कम 4,029 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।
अमेरिका की एक मानवाधिकार एजेंसी ने बताया है कि ईरान में हुए देशव्यापी प्रदर्शनों में मरने वाले लोगों की संख्या 3,766 तक पहुंच गई है। आशंका जताई गई है कि यह संख्या और बढ़ सकती है।
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर सीधे गंभीर आरोप लगाया है। खामेनेई ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट करके ट्रंप को ईरान में हिंसा का दोषी ठहराया।
ईरान में जारी हिंसा के बीच ईरानी सेना पर बड़े हमले का दावा किया गया है। अलगाववादी कुर्द समूह ने प्रदर्शनकारियों की रक्षा के लिए यह हमला करने की बात कही है।
भारत ने ईरान में लगातार जारी हिंसा और विरोध को देखते हुए भारतीयों की निकासी का काम शुक्रवार से शुरू कर दिया है। इसके साथ ही ईरान में रह रहे लोगों के लिए फिर एक एडवाइजरी जारी की है।
अमेरिका ने ईरान को बड़ा झटका दिया है। अमेरिका ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगाए है। प्रतिबंध ऐसे समय पर लगाए गए हैं जब ईरान में बिगड़ती अर्थव्यवस्था को लेकर लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
अमेरिका की ओर ईरान को बार-बार धमकियां दी जा रही हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं और सभी विकल्प खुले हैं।
अमेरिका ने ईरान पर बड़ी कार्रवाई कर दी है। अमेरिका ने ईरान पर प्रदर्शकारियों की आवाज को दबाने और उनका दमन करने के आरोप में एक्शन लिया है।
ईरान में जारी हिंसा के बीच फंसे भारतीयों को वापस लाने की तैयारी की जा चुकी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रखे है। भारत आने के इच्छुक लोगों की वापसी को प्रतिबद्ध है।
नई दिल्ली से न्यूयॉर्क जा रही एक फ्लाइट को बृहस्पतिवार को टेकऑफ के तुरंत बाद हवाई अड्डे पर वापस लौटना पड़ गया। एयर इंडिया ने इस घटना पर यात्रियों से खेद व्यक्त किया है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़