1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. विक्की कौशल की पड़ोसन थी प्रभास की ये हीरोइन, साथ में खूब की पार्टी, खोले एक्टर से जुड़े राज

विक्की कौशल की पड़ोसन थी प्रभास की ये हीरोइन, साथ में खूब की पार्टी, खोले एक्टर से जुड़े राज

Written By: Priya Shukla
Published : Jan 14, 2026 11:09 pm IST,  Updated : Jan 14, 2026 11:09 pm IST
मालविका मोहनन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'द राजा साब' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें प्रभास लीड रोल में हैं। द राजा साब हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और दर्शकों से इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच मालविका ने एक इंटरव्यू में अपने करियर और निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की।
1/6 Image Source : insta/@vickykaushal09/@malavikamohanan_
मालविका मोहनन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'द राजा साब' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें प्रभास लीड रोल में हैं। द राजा साब हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और दर्शकों से इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच मालविका ने एक इंटरव्यू में अपने करियर और निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की।
मालविका मोहनन ने रणवीर अल्लाहबादिया के साथ बातचीत में खुलासा किया कि एक समय पर वह विक्की कौशल की पड़ोसी थीं। ये तब की बात है जब दोनों काफी छोटे थे। मालविका ने बताया कि वह विक्की कौशल को बचपन से जानती हैं।
2/6 Image Source : insta/@vickykaushal09/@malavikamohanan_
मालविका मोहनन ने रणवीर अल्लाहबादिया के साथ बातचीत में खुलासा किया कि एक समय पर वह विक्की कौशल की पड़ोसी थीं। ये तब की बात है जब दोनों काफी छोटे थे। मालविका ने बताया कि वह विक्की कौशल को बचपन से जानती हैं।
उन्होंने बताया कि बचपन में वह और विक्की कौशल साथ ही बर्थडे पार्टी में जाते थे और साथ में खेलते भी थे। उन्होंने बताया कि उनकी मां बहुत ही अच्छा मलयाली खाना बनाती हैं, ऐसे में अक्सर विक्की उनके घर आते थे, साथ खाते थे और खूब गप्पें भी मारते थे।
3/6 Image Source : instagram/@malavikamohanan_
उन्होंने बताया कि बचपन में वह और विक्की कौशल साथ ही बर्थडे पार्टी में जाते थे और साथ में खेलते भी थे। उन्होंने बताया कि उनकी मां बहुत ही अच्छा मलयाली खाना बनाती हैं, ऐसे में अक्सर विक्की उनके घर आते थे, साथ खाते थे और खूब गप्पें भी मारते थे।
मालविका ने कहा- 'हम बचपन में पड़ोसी थे। वह (विक्की कौशल) मेरे सबसे पुराने और पहले दोस्त हैं। मैं तब काफी छोटी थी, तो मैं तब से उन्हें जानती हूं। हम बस मिलते थे और साथ में अच्छा खाना खाते थे। मेरी मां बहुत टेस्टी मलयाली खाना बनाती थीं। तब हम छोटे थे तो किसी गंभीर विषय पर बात नहीं होती थी।'
4/6 Image Source : instagram/@malavikamohanan_
मालविका ने कहा- 'हम बचपन में पड़ोसी थे। वह (विक्की कौशल) मेरे सबसे पुराने और पहले दोस्त हैं। मैं तब काफी छोटी थी, तो मैं तब से उन्हें जानती हूं। हम बस मिलते थे और साथ में अच्छा खाना खाते थे। मेरी मां बहुत टेस्टी मलयाली खाना बनाती थीं। तब हम छोटे थे तो किसी गंभीर विषय पर बात नहीं होती थी।'
मालविका आगे कहती हैं- 'मैं और विक्की कभी भी एक-दूसरे के करियर या फिल्मों के बारे में बात नहीं करते। हालांकि, मैंने छावा की तारीफ की थी। वो बचपन से ही कमाल के डांसर रहे हैं। बचपन में जब भी बर्थडे पार्टी में हम पार्सल पास करने वाला गेम खेलते थे, तो जिससे जो अच्छा आता था वो करता था। विक्की डांस करते थे।'
5/6 Image Source : instagram/@malavikamohanan_
मालविका आगे कहती हैं- 'मैं और विक्की कभी भी एक-दूसरे के करियर या फिल्मों के बारे में बात नहीं करते। हालांकि, मैंने छावा की तारीफ की थी। वो बचपन से ही कमाल के डांसर रहे हैं। बचपन में जब भी बर्थडे पार्टी में हम पार्सल पास करने वाला गेम खेलते थे, तो जिससे जो अच्छा आता था वो करता था। विक्की डांस करते थे।'
बता दें, मालविका मोहनन ने 2013 में फिल्मी पर्दे पर कदम रखा था, वहीं विक्की कौशल ने 2015 में एक्टिंग डेब्यू किया। उन्होंने 'मसान' से डेब्यू किया था और मालविका ने 'Pattam Pole' से, जो 2013 में आई थी। भले ही विक्की कौशल, मालविका से पांच साल बड़े हैं, लेकिन फिर भी मालविका ने उनसे पहले अपना करियर शुरू किया था।
6/6 Image Source : instagram/@malavikamohanan_

Advertisement