Published : Aug 06, 2026 06:09 pm IST, Updated : Aug 06, 2026 06:09 pm IST
1/5Image Source : Redmi China
रेडमी ने एक और सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। रेडमी का यह फोन बजट फ्रेंडली यूजर्स के लिए पेश किया गया है। फोन में 6,300mAh की बैटरी मिलती है। इसके अलावा फोन में बड़ी स्क्रीन और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। शाओमी ने अपने इस फोन को घरेलू मार्केट में पेश किया है।
2/5Image Source : Redmi China
Redmi 17 5G को दो स्टोरेज ऑप्शन- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 999 (लगभग 14,000 रुपये) है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट CNY 1,199 (लगभग 17,000 रुपये) में आता है। इसे चीन में Cold Mist Blue, Feather Mist White और Star Rock Black कलर में खरीद सकते हैं।
3/5Image Source : Redmi China
Redmi 17 5G को Redmi 15 के अपग्रेड के तौर पर पेश किया गया है। फोन के डिजाइन से लेकर फीचर्स में यह अपग्रेड दिखेगा। इसमें 6.9 इंच की बड़ी HD स्क्रीन मिलती है, जिसका रेजलूशन 720 x 1600 पिक्सल है। कंपनी ने इसमें LCD पैनल का इस्तेमाल किया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक की है।
4/5Image Source : Redmi China
रेडमी के इस बजट फ्रेंडली फोन में Unisoc T8300 चिपसेट दिया गया है। फोन में 6GB रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। शाओमी रेडमी का यह फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए WiFi, Bluetooth, USB Type C जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
5/5Image Source : Redmi China
Redmi 17 5G के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 13MP का मेन रियर कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन 6,300mAh की बैटरी से लैस है। कंपनी ने फोन के साथ 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया है।