जसप्रीत बुमराह बनाम शाहीन अफरीदी, टी20 वर्ल्ड कप में दोनों गेंदबाजों का अब तक ऐसा रहा है रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह बनाम शाहीन अफरीदी, टी20 वर्ल्ड कप में दोनों गेंदबाजों का अब तक ऐसा रहा है रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं।
Published : Jan 15, 2026 01:56 pm IST, Updated : Jan 15, 2026 01:56 pm IST
1/6Image Source : AP
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है और इसको लेकर सभी 20 टीमों ने लगभग अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। वहीं फैंस की नजरें 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर टिकी हुई हैं। इस मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के बीच भी टक्कर देखने को मिलेगी, जिसमें दोनों का प्रदर्शन अपनी-अपनी टीम के लिए काफी अहम रहने वाला है। ऐसे में हम आपको जसप्रीत बुमराह और शाहीन अफरीदी का आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में कैसा प्रदर्शन रहा है, उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह ने अब तक आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में कुल 18 मुकाबले खेले हैं तो वहीं शाहीन अफरीदी ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 17 मैच खेले हैं। ऐसे में दोनों के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप के 18 मैचों में खेलते हुए 14.3 के औसत से 26 विकेट हासिल किए हैं। शाहीन अफरीदी ने टी20 वर्ल्ड कप के 17 मैचों में खेलते हुए 18.65 के औसत से 23 विकेट हासिल किए हैं।
3/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह का टी20 वर्ल्ड कप में 18 मैचों में एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो वह 7 रन देकर तीन विकेट है। पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का टी20 वर्ल्ड कप में 17 मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखा जाए तो वह 22 रन देकर 4 विकेट था।
4/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह का टी20 वर्ल्ड कप में 18 मैचों के बाद इकॉनमी रेट को लेकर बात की जाए जो काफी अहम होता है वह 5.44 का देखने को मिला है। शाहीन अफरीदी का टी20 वर्ल्ड कप में 17 मैचों के बाद उनका इकॉनमी रेट देखा जाए तो वह 6.58 का रहा है।
5/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप में 18 मैचों में खेलते हुए एकबार भी 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब नहीं हो सके हैं। शाहीन अफरीदी का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने भी टी20 वर्ल्ड कप के 17 मैचों में खेलते हुए एकबार भी 5 विकेट हॉल नहीं लिया है।
6/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह और शाहीन अफरीदी दोनों में किस गेंदबाज ने टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंके हैं तो उस मामले में बुमराह साफतौर पर आगे दिखाई देते हैं। बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप के 18 मैचों में खेलते हुए तीन ओवर्स मेडन फेंके हैं। शाहीन अफरीदी ने टी20 वर्ल्ड कप के 17 मैचों में खेलते हुए एक ओवर मेडन फेंका है।