1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दियों में बह रही है नाक, तो करके देखें ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

सर्दियों में बह रही है नाक, तो करके देखें ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jan 15, 2026 02:42 pm IST,  Updated : Jan 15, 2026 02:42 pm IST

सर्दियों में नाक बहने (Running Nose) की समस्या बहुत आम है, लेकिन यह काफी परेशान करने वाली होती है। अगर आप दवाइयों के बजाय नेचुरल तरीके अपनाना चाहते हैं, तो ये घरेलू उपाय आपको तुरंत राहत पहुंचा सकते हैं।

सर्दियों में बह रही है नाक, तो करके देखें ये घरेलू उपाय- India TV Hindi
सर्दियों में बह रही है नाक, तो करके देखें ये घरेलू उपाय Image Source : FREEPIK

सर्दियों के मौसम में वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में कई लोग सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान रहते हैं। बदलते मौसम में वो लोग जल्दी बीमार पड़ते हैं जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। ठंड की वजह से लोगों के नाक बहने लगते हैं। नाक बहना यानी राइनोरिया सर्दी, फ्लू, एलर्जी, ठंडे मौसम, साइनस संक्रमण या कुछ दवाओं के कारण हो सकता है, जिसमें नाक की परत से अतिरिक्त बलगम निकलता है। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए लोग दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू उपाय के जरिए बहती नाक को रोका जा सकता है। 

भाप लेना

यह बहती नाक को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है। इसके लिए एक बड़े बर्तन में गर्म पानी लें। अपने सिर को तौलिए से ढंकें और 5-10 मिनट तक भाप लें। आप पानी में पुदीने का तेल (Peppermint Oil) या यूकेलिप्टस ऑयल की कुछ बूंदें डाल सकते हैं। इससे जल्दी आराम मिलेगा। 

नमक के पानी के गरारे 

गले की खराश और नाक के जमाव के लिए नमक का पानी रामबाण है। इसके लिए गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर गरारे करें। इससे भी काफी आराम मिलेगा। 

अदरक और शहद की चाय

अदरक में एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। अदरक के छोटे टुकड़े को पानी में उबालें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। यह शरीर को अंदर से गर्माहट देता है और संक्रमण से लड़ता है।

हल्दी वाला दूध

हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो संक्रमण को रोकने में मदद करता है। इसके लिए रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं। यह जुकाम और बहती नाक में बहुत आराम देता है।

लहसुन का सेवन

लहसुन में 'एलिसिन' नामक तत्व होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और बहती नाक से छुटकारा दिलाने में सहायक है। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।