आईसीसी की वनडे रैंकिंग, नंबर 1 और 2 के बीच बहुत मामूली फासला
आईसीसी की वनडे रैंकिंग, नंबर 1 और 2 के बीच बहुत मामूली फासला
आईसीसी ने वनडे की नई रैंकिंग जारी की है। इस वक्त भारत के विराट कोहली नंबर एक बल्लेबाज हैं, लेकिन दूसरे नंबर का बल्लेबाज उनसे बहुत ज्यादा पीछे नहीं है। खास बात ये है कि टॉप 5 में भारत के कुल तीन बल्लेबाज शामिल हैं।
Published : Jan 15, 2026 06:05 pm IST, Updated : Jan 15, 2026 06:05 pm IST
1/6Image Source : ap
आईसीसी ने वनडे की नई रैंकिंग जारी की है। इस वक्त भारत के विराट कोहली नंबर एक बल्लेबाज हैं, लेकिन दूसरे नंबर का बल्लेबाज उनसे बहुत ज्यादा पीछे नहीं है। खास बात ये है कि टॉप 5 में भारत के कुल तीन बल्लेबाज शामिल हैं।
2/6Image Source : getty
आईसीसी ने 11 जनवरी तक की अपडेटिड वनडे रैंकिंग जारी की है। इसमें भारत के विराट कोहली टॉप पर हैं। इस वक्त उनकी रेटिंग 785 की है। कोहली ने लंबे समय बाद इस कुर्सी पर कब्जा जमाया है। साल 2018 में कोहली की रेटिंग 900 को पार कर गई थी, हालांकि वहां से काफी नीचे आ गए हैं।
3/6Image Source : ap
न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल इस ममाले में दूसरे नंबर पर हैं। डेरिल मिचेल एक स्थान की छलांग के साथ यहां पहुंचे है। उनकी रेटिंग इस वक्त 784 चल रही है। यानी कोहली और मिचेल के बीच केवल एक रेटिंग अंक का अंतर है। डेरिल मिचेल जल्द ही नंबर वन बन जाएं तो ताज्जुब की बात नहीं होनी चाहिए। हालांकि मिचेल ने अपनी ऑलटाइम हाई रेटिंग तो अभी ही हासिल कर ली है।
4/6Image Source : ap
भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं। साल 2025 जब समाप्त हो रहा था, तब वे पहले नंबर पर थे। अब वे दो स्थान नीचे आए हैं। रोहित शर्मा की रेटिंग इस वक्त आईसीसी वनडे रैंकिंग मे 775 की हो गई है। उनसे एक बड़ी और आक्रामक पारी की उम्मीद है, ताकि वे फिर से पहले या फिर दूसरे नंबर पर पहुंचें।
5/6Image Source : getty
अफगानिस्तान के धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार इब्राहिम जादरान इस वक्त आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर चार पर हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 764 की चल रही है। वे बीच में काफी आगे निकल गए थे, लेकिन इसके बाद उन्हें नीचे आना पड़ा है।
6/6Image Source : ap
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल इस लिस्ट में अभी नंबर 5 पर हैं। आईसीसी की वनडे रैंकिंग में गिल की रेटिंग 725 की है। वे कुछ ही वक्त पहले तक नंबर एक बल्लेबाज हुआ करते थे, लेकिन इसके बाद उनके प्रदर्शन में गिरावट आई और इसका खामियाजा वे भुगत रहे हैं।