जसप्रीत बुमराह बनाम मुस्तफिजुर रहमान, 83 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद दोनों का ऐसा है रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह बनाम मुस्तफिजुर रहमान, 83 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद दोनों का ऐसा है रिकॉर्ड
Written By: Abhishek Pandey@anupandey29
Published : Jan 14, 2026 01:49 pm IST, Updated : Jan 14, 2026 01:49 pm IST
Image Source : AP
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिछले काफी समय से टी20 फॉर्मेट पर अधिक ध्यान लगाते हुए नजर आए हैं, जिसके पीछे सबसे बड़ी वजह आगामी वर्ल्ड कप है। वहीं बुमराह के अलावा मेगा टूर्नामेंट में कई ऐसे शानदार अनुभवी गेंदबाज मौजूद हैं जो बल्लेबाजों के लिए बड़ी मुश्किल बन सकते हैं और इसी में नाम बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान का भी शामिल है। मुस्तफिजुर के पास टी20 क्रिकेट में खेलने का काफी अनुभव हासिल है, ऐसे में हम आपको जसप्रीत बुमराह और मुस्तफिजुर रहमान के टी20 इंटरनेशनल में उनके आंकड़ों की तुलना करते हुए रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं।
Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 83 मुकाबले खेले हैं, तो वहीं बांग्लादेश टीम के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने 126 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। ऐसे में हम आपको बुमराह और मुस्तफिजुर का 83-83 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। जसप्रीत बुमराह ने 83 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 80 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 18.17 के औसत से कुल 103 विकेट हासिल किए हैं। मुस्तफिजुर रहमान ने 83 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 82 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 22.33 के औसत से 100 विकेट हासिल किए।
Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह का 83 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन देखा जाए तो वह 7 रन देकर 3 विकेट है। बांग्लादेश टीम के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का 83 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबला सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 22 रन देकर 5 विकेट था।
Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह का 83 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद इकॉनमी रेट देखा जाए जो इस फॉर्मेट में काफी अहम होता है तो वह 6.39 का है। मुस्तफिजुर रहमान का 83 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद इकॉनमी रेट 7.55 का था।
Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह अभी तक 83 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक बार भी किसी मुकाबले में 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब नहीं हो सके हैं। मुस्तफिजुर रहमान ने 83 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एकबार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था।
Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह और मुस्तफिजुर रहमान में से किस गेंदबाज ने 83 टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंके है तो उस मामले में साफतौर पर बुमराह काफी आगे दिखाई देते हैं, जिन्होंने अब तक 12 मेडन ओवर्स फेंके हैं। वहीं मुस्तफिजुर रहमान को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 83 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 6 मेडन ओवर्स फेंके थे।