1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: राजयोग लेकर पैदा होता हैं इस मूलांक के लोग, सूर्य के वरदान से करियर में छूते हैं बुलंदियां!

Numerology: राजयोग लेकर पैदा होता हैं इस मूलांक के लोग, सूर्य के वरदान से करियर में छूते हैं बुलंदियां!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Jan 15, 2026 12:41 pm IST,  Updated : Jan 21, 2026 12:28 pm IST

Numerology: अंकज्योतिष अनुसार हर अंक किसी न किसी ग्रह से संबंधित होता है और आज हम जिस मूलांक के बारे में आपको बताएंगे उसका सूर्य देव से खास कनेक्शन माना जाता है। इस मूलांक के लोग समाज में खूब नाम कमाते हैं।

numerology- India TV Hindi
मेहनती और कर्मशील होते हैं इस मूलांक के लोग Image Source : FREEPIK

Numerology: अंकज्योतिष में मूलांक 1 को बेहद शक्तिशाली माना गया है। कहते हैं इस मूलांक के लोगों पर सूर्य देव की खास कृपा होती है। बता दें जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28 होती है उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के लोग मेहनती, कर्मशील, बुद्धिमान और स्वाभिमानी होते हैं। जन्म से ही इनके अंदर लीडरशिप क्वालिटी देखने को मिलती है। यही कारण है कि ये जहां भी रहते हैं वहां एक लीडर की भूमिका में नजर आते हैं। चलिए आपको बताते हैं मूलांक 1 वालों के बारे में दिलचस्प बातें।

मूलांक 1 वालों का व्यक्तित्व और जीवन

  1. मूलांक 1 वालों का स्वभाव और खासियत - जन्मजात नेतृत्व क्षमता - इस मूलांक वालों की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इनके अंदर जन्म से ही नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये लोग भीड़ में चलना पसंद नहीं करते बल्कि भीड़ से हटकर अपनी पहचान बनाते हैं। ये लोग हर जगह लीडर की भूमिका निभाते हैं चाहे वर्कप्लेस हो या फिर परिवार। इनके अंदर निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता होती है और इनकी निर्णय अक्सर सही साबित होते हैं।
  2. महत्वाकांक्षी और स्वाभिमानी - इस मूलांक के लोग महत्वाकांक्षी और स्वाभिमानी होते हैं। ये किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं करते। ये या तो ऊंचे पदों पर कार्यरत होते हैं या फिर खुद का काम करते हैं। इनके रहन-सहन में एक अलग ही रौब होता है। 
  3. राजयोग लेकर पैदा होते हैं - मूलांक 1 वाले राजयोग लेकर पैदा होते हैं। इन्हें इनकी मेहनत का फल काफी जल्दी मिल जाता है। ये लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं।
  4. समाज में खूब मिलता है सम्मान - सूर्य देव की कृपा से मूलांक 1 वाले बहुत जल्दी प्रसिद्धि पा लेते हैं। ये जिस भी क्षेत्र में जाते हैं वहां अपना परचम लहराते हैं। इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है।
  5. कभी नहीं मानते हैं हार - मूलांक 1 वाले लोग दृढ़ निश्चयी होते हैं। ये जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी नहीं घबराते और सफलता पाकर ही दम लेते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी क्यों मनाई जाती है? कब हुई इसकी शुरुआत, जानिए इसका खूबसूरत इतिहास

Budh Gochar 2026: मकर राशि में प्रवेश करते ही बुध करेंगे चमत्कार, 3 राशि वालों को करियर में मिलेगा गोल्डन चांस

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।