1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ये कारनामा करने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे विकेटकीपर बने धोनी

ये कारनामा करने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे विकेटकीपर बने धोनी

 Written By: Shradha Bagdwal
 Published : Feb 08, 2018 01:54 pm IST,  Updated : Feb 08, 2018 02:19 pm IST

भारत ने लगातार तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को रौंदकर 6 वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली है।

महेन्द्र सिंह धोनी- India TV Hindi
महेन्द्र सिंह धोनी

भारत ने लगातार तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को रौंदकर 6 वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली है। कप्तान कोहली जहां टीम को फ्रंट से लीड कर रहे हैं वहीं युवा स्पिनर्स यजुवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव ने भी विदेशी सरजमीं पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इससे अलावा महेन्द्र सिंह धोनी भी विकेटों के पीछे काफी मुस्तैद दिखे। तीसरे वनडे से पहले धोनी अपने 400वें शिकार से महज एक कदम थे और केपटाउन धोनी ने दक्षिण अफ्रीका कप्तान ऐडेन मार्करम का कैच पकड़कर अपने 315वें मैच में ये उपल्बधि अपने नाम की।

400 शिकार करते ही धोनी भारत की तरफ से इस रिकॉर्ड को बनाने वाले पहले विकेटकीपर बने। वहीं, ऐसा करने वाले वो दुनिया के चौथे खिलाड़ी बने। वनडे क्रिकेट में धोनी से ज्यादा शिकार मार्क बाउचर (424), एडम गिलक्रिस्ट (472) और कुमार संगकारा (482) के हैं। धोनी के नाम अभी वनडे क्रिकेट में 294 कैच और 105 स्टंपिंग हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल