1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: विराट कोहली ने पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार के लिए भेजा ये ख़ास मैसेज

VIDEO: विराट कोहली ने पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार के लिए भेजा ये ख़ास मैसेज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 07, 2018 01:48 pm IST,  Updated : Feb 07, 2018 01:48 pm IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार को एक ख़ास मौक़े पर बधाई संदेश भेजा है हालंकि वह इन दिनों साउथ अफ़्रीका में वनडे सिरीज़ में बिज़ी हैं.

kohli- India TV Hindi
kohli

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार को एक ख़ास मौक़े पर बधाई संदेश भेजा है हालंकि वह इन दिनों साउथ अफ़्रीका में वनडे सिरीज़ में बिज़ी हैं. दरअसल अलीम डार रेस्तरां बिज़नेस में उतर गए हैं और इस मौक़े परविराट ने कहा, 'मैं दुआ करता हूं कि आपका रेस्‍तरां भी उतना ही सफल रहे जितना आप बतौर अंपायर सफल रहे.'

जिम में पसीना बहाते हुए कोहली ने इस मौक़े पर कहा, 'हैलो अलीम भाई, मैंने सुना है कि आपने नया रेस्‍तरां खोला है और मैं आपको रेस्‍तरां खोलने के लिए बहुत-बहुत मुबारकबाद देना चाहता हूं. मैं दुआ करता हूं कि जैसे आपने अंपायरिंग की फील्‍ड में इतना नाम कमाया है, आपका रेस्‍तरां आगे बढ़े और उतना ही नाम कमाए.''

अलीम डार इस रेस्तरां की कमाई से बहरे बच्चों की भी मदद करना चाहते हैं जिस पर विराट ने कहा, 'मैंने ये भी सुना है कि आप इस रेस्‍तरां के ज़रिए ब‍हरे बच्‍चों के लिए स्‍कूल बनाना चाहते हैं. उसकी जितनी फंडिंग है वो इस रेस्‍तरां की कमाई के जरिए होगी, मैं आपको बहुत-बहुत मुबारकबाद देना चाहता हूं और उम्‍मीद करता हूं कि आप इससे जो हासिल करना चाहते हैं, वो जरूर हो. मैं सब लोगों को बोलूंगा कि एक बार जरूर इनके रेस्‍तरां जाएं और फूड टेस्‍ट करके देखें.'

भारतीय टीम कप्तान कोहली की अगुवाई में इस समय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है. जहां पर टेस्ट सीरीज़ में भारत 2-1 से हारा लेकिन वनडे में उसने 2-0 की बढ़त बना ली है. 6 मैचों की वनडे सीरीज़ का तीसरा मुकाबला आज न्यूलैंड्स में खेला जाना है.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल