1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रजनीकांत की वो 5 फिल्में, जिन्हें नहीं नसीब हुआ सिनेमाघर, अब तक नहीं हुईं रिलीज

रजनीकांत की वो 5 फिल्में, जिन्हें नहीं नसीब हुआ सिनेमाघर, अब तक नहीं हुईं रिलीज

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 12, 2024 07:25 am IST,  Updated : Dec 12, 2024 07:25 am IST

पैन इंडिया सुपरस्टार रजनीकांत 74 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनकी फिल्में आज भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर जाती हैं। रजनीकांत ने सिर्फ साउथ सिनेमा में ही नहीं, बॉलीवुड में भी अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी। लेकिन, क्या आप रजनीकांत की उन फिल्मों के बारे में जानते हैं जो कभी रिलीज ही नहीं हो पाईं।

Rajinikanth- India TV Hindi
आज रजनीकांत का 74वां जन्मदिन है Image Source : X/@ARRAHMAN

सुपरस्टार रजनीकांत आज यानी 12 दिसंबर को अपना 74वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। रजनीकांत भले ही 74 साल के हो गए हैं, लेकिन आज भी वह अपनी एनर्जी से सबको हैरान कर देते हैं। रजनीकांत सिर्फ साउथ सिनेमा के दर्शकों के बीच ही नहीं, हिंदी भाषी दर्शकों के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं। अपनी अनूठी शैली के लिए जाने जाने वाले, रजनीकांत का देश भर में एक डिवोटेड फैन बेस है, विशेष रूप से दक्षिण में, जहां उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। रजनीकांत ने अपने करियर में जाने कितनी ही सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन, क्या आप थलाइवा की उन फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिन्हें कभी सिनेमाघर नसीब नहीं हो पाए। यानी ये रिलीज ही नहीं हो पाईं। चलिए आपको उनकी उन फिल्मों के बारे में बताते हैं।

रजनीकांत का जन्म

रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरु में हुआ। एक्टर के माता-पिता ने उनका नाम शिवाजी राव गायकवाड़ रखा था, लेकिन फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद वह रजनीकांत के नाम से पहचाने गए। दक्षिण भारत में रजनीकांत के फैन उन्हें भगवान मानते हैं और आज भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। 

रजनीकांत की ये फिल्में कभी नहीं हुईं रिलीज

दर्शकों के बीच रजनीकांत का स्टाइल, उनकी डायलॉग डिलीवरी, एक्शन और अलग अंदाज काफी पसंद किया जाता है। उन्हों कई हिंदी फिल्में भी की हैं, जिनमें चालबाज, हम और अंधा कानून शामिल हैं। इन सभी फिल्मों में रजनीकांत की वही झलक देखने को मिलती है, जिससे दर्शकों को प्यार है। ताबड़तोड़ एक्शन और डिफरेंट स्टाइल। लेकिन उनकी कुछ हिंदी फिल्में हैं, जिन्हें कभी सिनेमाघर नसीब नहीं हुआ।

तू ही मेरी जिंदगी

बीएमबी प्रोडक्शन तले बने बनी 'तू ही मेरी जिंदगी' (1990) में रजनीकांत के अलावा विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, श्रीदेवी और शम्मी कपूर जैसे कलाकार भी दिखाई देते, मगर ये फिल्म बीच में ही बंद हो गई।

रास्ता पत्थरों का

रजनीकांत स्टरर इस फिल्म का निर्देशन और प्रोडक्शन बी सुभाषा ने संभाला था, लेकिन कुछ दिनों की शूटिंग के बाद इस फिल्म को बंद कर दिया गया। फिल्म पर 1984 के दौरान काम हुआ था।

शिनाख्त

1988 के दौरान इस फिल्म पर काम चल रहा था, जिसमें रजनीकांत के साथ अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित जैसे कलाकार लीड रोल में थे। जब ये फिल्म बनकर तैयार हो गई तो मेकर्स को 'गंगा जमुना सरस्वती' जैसी लगी, जिसके चलते इसे रिलीज नहीं किया गया।

घर का भेदी

रजनीकांत की कई बंद कर दी गई फिल्मों में एक 'घर का भेदी' (1990) भी है, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित जैसे कलाकार लीड रोल में थे, लेकिन इस फिल्म को भी बंद कर दिया गया। हैरानी वाली बात तो ये है कि फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस किए जाने के बाद मेकर्स ने ये फैसला लिया था।

टकराव

रजनीकांत की कई कभी ना रिलीज हो सकी फिल्मों में एक नाम है 'टकराव' (1986), जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा, अनीता राज और अमरीष पुरी जैसे कलाकार भी नजर आने वाले थे। मगर फिल्म के प्रोड्यूसर्स के बीच हुए झगड़े के बाद इस फिल्म को कभी सिनेमाघर नसीब नहीं हो सका।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन