1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शरद पवार का आज 84वां जन्मदिन, अजित पवार ने दी शुभकामनाएं, जानिए क्या कहा

शरद पवार का आज 84वां जन्मदिन, अजित पवार ने दी शुभकामनाएं, जानिए क्या कहा

 Reported By: Dinesh Mourya Edited By: Niraj Kumar
 Published : Dec 12, 2024 09:26 am IST,  Updated : Dec 12, 2024 03:15 pm IST

एनसीपी के संस्थापक शरद पवार का आज 84वां जन्मदिन है। वहीं उनके भतीजे अजित पवार ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन्हें बधाई दी है।

Sharad Pawar- India TV Hindi
शरद पवार Image Source : FILE

नई दिल्ली:  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक शरद पवार का आज 84वां जन्मदिन है। इस अवसर पर अजित पवार ने उन्हें बधाई दी है। अजित पवार ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-आदरणीय श्री शरद पवार साहब को दिल से जन्मदिन की शुभकामनाएं... आपको उत्तम स्वास्थ्य मिले और आप दीघार्यु हों। फिलहाल दोनों नेता दिल्ली में हैं। अजित पवार ने महाराष्ट्र कैबिनेट गठन को लेकर कल देर रात अमित शाह से मुलाकात की थी। 

हर जन्मदिन पर मुलाकात

बता दें कि अजित पवार हमेशा जन्मदिन के मौके पर शरद पवार से मिलते रहे हैं या फिर फोन कर शुभकामनाएं देते रहे हैं। दोनों नेता आज दिल्ली में हैं ऐसे में अजित पवार क्या इस साल शरद पवार से मुलाकात कर जन्मदिन की बधाई देंगे या नहीं? इस पर अब तक एनसीपी (अजित पवार) की तरफ से कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है।

इससे पहले पुणे में 'भाऊ बीज' मनाने के लिए पूरा परिवार इकट्ठा हुआ था लेकिन अजित पवार इस मौके पर गैर हाजिर रहे। इसे भी परिवार में बढ़ती दूरियों का एक संकेत माना जा रहा था। दरअसल अजित पवार  शरद पवार की एनसीपी पार्टी को तोड़कर महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में शामिल हो गए थे। इसके बाद से परिवार में दूरियां बढ़ती नजर आ रही थी। पारिवारिक समारोह के अहम मौकों पर भी शरद पवार और अजित पवार साथ नजर नहीं आए।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत