1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. बीएमडब्ल्यू मोटररैड ने भारतीय बाजार में पेश किए एफ900 आर, एफ900 एक्सआर के नए संस्करण

बीएमडब्ल्यू मोटररैड ने भारतीय बाजार में पेश किए एफ900 आर, एफ900 एक्सआर के नए संस्करण

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 21, 2020 02:18 pm IST,  Updated : May 21, 2020 02:18 pm IST

बीएमडब्ल्यू मोटररैड ने भारतीय बाजार में अपनी एफ900 आर और एफ900 एक्सआर के नए संस्करण उतारे हैं।

BMW Motorrad drives in all new versions of  F900 R, F900 XR bikes in India- India TV Hindi
BMW Motorrad drives in all new versions of  F900 R, F900 XR bikes in India Image Source : @TWITTER

नयी दिल्ली। बीएमडब्ल्यू मोटररैड ने भारतीय बाजार में अपनी एफ900 आर और एफ900 एक्सआर के नए संस्करण उतारे हैं। इनकी शोरूम कीमत 9.9 लाख रुपये से 11.5 लाख रुपय के बीच है। बीएमडब्ल्यू मोटररैड लक्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी बीएमडब्ल्यू की दोपहिया वाहन इकाई है।

BMW Motorrad drives in all new versions of  F900 R, F900 XR bikes in India
Image Source : TWITTERBMW Motorrad drives in all new versions of  F900 R, F900 XR bikes in India

कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि दोनों मोटरसाइकिल पूरी तरह से बनकर आयात होंगी। इससे आशय है कि कंपनी इन्हें असेंबल नहीं करेगी। यह कंपनी के डीलर नेटवर्क पर उपलब्ध होगी। बीएमडब्ल्यू एफ900 आर की कीमत 9.9 लाख रुपये है। जबकि एफ900 एक्सआर के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 10.5 लाख रुपये और प्रो मॉडल की कीमत 11.5 लाख रुपये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा