1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. होंडा ने लॉन्‍च किए तीन नई कार, डब्ल्यूआर-वी, सिटी और बीआर-वी का आया नया अवतार

होंडा ने लॉन्‍च किए तीन नई कार, डब्ल्यूआर-वी, सिटी और बीआर-वी का आया नया अवतार

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Aug 07, 2018 09:23 am IST,  Updated : Aug 07, 2018 09:23 am IST

यात्री कार निर्माता होंडा कार्स इंडिया (HCIL) ने सोमवार को त्योहारी सीजन की शुरुआत करते हुए डब्ल्यूआर-वी, सिटी और बीआर-वी के 'स्‍पेशल वर्जन' लॉन्‍च किए।

New Honda City 2018- India TV Hindi
New Honda City 2018

नई दिल्ली यात्री कार निर्माता होंडा कार्स इंडिया (HCIL) ने सोमवार को त्योहारी सीजन की शुरुआत करते हुए डब्ल्यूआर-वी, सिटी और बीआर-वी के 'स्‍पेशल वर्जन' लॉन्‍च किए। कंपनी के मुताबिक, होंडा डब्ल्यूआर-वी-एलाइव एडीशन' के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 8,02,500 रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है, जबकि डीजल इंजन वाले वेरिएंट की कीमत 9,11,000 रुपए रखी गई है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि 'होंडा सिटी-एज एडिशन' के पेट्रोल वर्जन की कीमत 9,75,000 रुपए है, जबकि डीजल एडिशन की कीमत 11,10,000 रुपए है।

'होंडा बीआर-वी-स्टाइल एडिशन' के डीजल एडिशन की कीमत 11,79,000 रुपए से लेकर 13,74,000 रुपए है, जबकि पेट्रोल एडिशन की कीमत 10,44,500 रुपए से लेकर 12,77,500 रुपए तक है।

होंडा कार्स इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक (बिक्री एवं विपणन) राजेश गोयल के हवाले से बताया गया है कि उत्सव के मौसम की शुरूआत के साथ, हम होंडा डब्लूआर-वी, होंडा सिटी और होंडा बीआर-वी के विशेष संस्करणों को पेश करते हुए बहुत खुश हैं। हमें भरोसा है कि हमारे ग्राहक नए संस्करणों द्वारा प्रदान की जानेवाली उन्नत मूल्य के लिए इनकी सराहना करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा