1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. RBI के एक्शन से उदय कोटक को लगा बड़ा झटका, एक दिन में गंवाई 10 हजार करोड़ की संपत्ति

RBI के एक्शन से उदय कोटक को लगा बड़ा झटका, एक दिन में गंवाई 10 हजार करोड़ की संपत्ति

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Apr 26, 2024 07:37 am IST,  Updated : Apr 26, 2024 07:37 am IST

आरबीआई के इस एक्शन का सीधा असर कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर की कीमत पर हुआ है। इससे बैंक के मार्केट कैप में 39,768 करोड़ रुपये की कमी आई है।

उदय कोटक- India TV Hindi
उदय कोटक Image Source : फाइल

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में गुरुवार को 10.85 प्रतिशत की गिरावट हुई है और यह बीएसई 1643 रुपये पर बंद हुआ। कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में गिरावट की वजह आरबीआई द्वारा एक्शन देना था, जिसमें बैंक को ऑनलाइन माध्यम से नए ग्राहकों को जोड़ने से रोक दिया गया है। केंद्रीय बैंक द्वारा ये कदम बैंक के टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म में आ रही समस्याओं के बाद उठाया गया है। 

बैंक की मार्केट कैप 40 हजार करोड़ घटी 

आरबीआई के इस एक्शन का सीधा असर कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर की कीमत पर हुआ है। इससे बैंक के मार्केट कैप में  39,768 करोड़ रुपये की कमी आई है। इस कारण गुरुवार को बाजार बंद होने तक कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप घटकर 3.26 लाख करोड़ रह गया था, जो कि पहले 3.66 लाख करोड़ रुपये थे। 

उदय कोटक को 10 हजार करोड़ का नुकसान 

कोटक महिंद्रा बैंक का 25.71 प्रतिशत हिस्सा कारोबारी उदय कोटक के पास है। बैंक के शेयर की कीमत गिरने के कारण उन्हें करीब 10,225 करोड़ का नुकसान हुआ है। इसके अलावा म्यूचुअल फंड्स को शेयर में गिरावट से बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। कोटक महिंद्रा बैंक में म्यूचुअल फंड के पास 12.82 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शेयर में गिरावट के कारण उन्हें करीब 5 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। 

कोटक महिंद्रा बैंक में बीमा कंपनियों की 8.69 प्रतिशत हिस्सेदारी है और भारतीय जीवन बीमा निगम की 6.46 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बैंक के शेयर की कीमत में गिरावट से बीमा कंपनियों को लगभग 3,456 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। शेयर मूल्य में गिरावट से भारतीय जीवन बीमा निगम करीब 2,569 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 

कोटक महिंद्रा बैंक के बिजनेस पर होगा असर

आरबीआई के एक्शन का कोटक महिंद्रा बैंक के बिजनेस पर सीधा असर होगा। बैंक ऑनलाइन माध्यम से नए ग्राहक नहीं जोड़ पाएगा और अपने उत्पादों को नए ग्राहकों तक आसानी से पहुंचा सकता है। इसका असर आने वाली तिमाही में बैंक के नतीजों पर देखने को मिल सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा