1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए किन सेक्टर्स के स्टॉक्स सबसे ज्यादा उछले

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए किन सेक्टर्स के स्टॉक्स सबसे ज्यादा उछले

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Apr 24, 2024 03:52 pm IST,  Updated : Apr 24, 2024 03:52 pm IST

Share Market News : स्टॉक मार्केट में बुधवार को सबसे अधिक तेजी निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.39 फीसदी दर्ज हुई। निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.59 फीसदी का उछाल आया।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FREEPIK

Share Market News : भारतीय शेयर बाजार बुधवार को मामूली बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.16 फीसदी या 114.49 अंक की बढ़त लेकर 73,852.94 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 शेयर हरे निशान पर और 13 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी बुधवार को 0.15 फीसदी या 34.40 अंक की बढ़त के साथ 22,402.40 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 शेयर हरे निशान पर और 20 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में दिखी तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी हिंडाल्को में 4.09 फीसदी, जेएसडबल्यू स्टील में 3.84 फीसदी, सिप्ला में 3.81 फीसदी, टाटा स्टील में 2.85 फीसदी और पावरग्रिड में 1.66 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट टाटा कंज्यूमर में 5.24 फीसदी, बजाज ऑटो में 1.28 फीसदी, ग्रेसिम में 1.23 फीसदी, एचडीएफसी लाइफ में 1.09 फीसदी और टीसीएस में 1.07 फीसदी दर्ज हुई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो बुधवार को सबसे अधिक तेजी निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.39 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.59 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.93 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 1.30 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.83 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.47 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.73 फीसदी, निफ्टी मेटल में 2.67 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.52 फीसदी, निफ्टी बैंक में 0.48 फीसदी और निफ्टी एफएमसीजी में 0.09 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर सबसे अधिक गिरावट निफ्टी आईटी में 0.66 फीदसी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी आईटी में 0.66 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.31 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.22 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा