1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Edible oil prices : औंधे मुंह गिरे सभी खाने के तेलों के दाम, MSP से नीचे खरीदी जा रही सरसों

Edible oil prices : औंधे मुंह गिरे सभी खाने के तेलों के दाम, MSP से नीचे खरीदी जा रही सरसों

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Apr 25, 2024 11:52 pm IST,  Updated : Apr 25, 2024 11:52 pm IST

Edible oil prices : सरसों भी एमएसपी से नीचे दाम पर खरीदा जा रहा है और खरीद भाव के हिसाब से सरसों तेल का खुदरा दाम भी 110-112 रुपये लीटर बिकना चाहिए।

सरसों का तेल- India TV Hindi
सरसों का तेल Image Source : FILE

Edible oil prices : विदेश में गिरावट के रुख तथा आयातित तेलों के थोक दाम टूटने के बीच गुरुवार को सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल तिलहन, कच्चा पामतेल (CPO) एवं पामोलीन तथा बिनौलतेल के थोक दाम नुकसान में रहे। बाजार सूत्रों ने इस गिरावट को ऑयल इंडस्ट्री के लिए बड़ा संकट बताया। उन्होंने कहा कि शिकागो एक्सचेंज बुधवार रात करीब 1.5 फीसदी टूटा था और फिलहाल यहां गिरावट है। मलेशिया एक्सचेंज में 1.5-2 फीसदी की गिरावट चल रही है। विदेशी बाजारों के टूटने से खाद्यतेलों के भाव पर दवाब कायम हो गया।

1 हफ्ते में 10% टूटे हैं दाम

सूत्रों ने कहा कि पिछले एक महीने में सोयाबीन, सीपीओ और पामोलीन तेल के दाम लगभग 10 फीसदी टूटे हैं। जब इन तेलों के दाम में करीब आठ फीसदी की तेजी आई थी, तो विश्लेषकों ने हाहाकार मचाया था। अब जब दाम 10 फीसदी टूटे हैं, तो उन्हें बाजार पर होने वाले असर के बारे में भी बोलना चाहिये। उन्होंने कहा कि जिस हिसाब से दाम टूटे हैं और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम दाम पर देशी तिलहनों की थोक खरीद हो रही है, उस हिसाब से खुदरा में पामोलीन, सूरजमुखी और सोयाबीन तेल 100-102 रुपये लीटर के भाव मिलना चाहिए।

सरसों भी एमएसपी से नीचे खरीदी जा रही

सरसों भी एमएसपी से नीचे दाम पर खरीदा जा रहा है और खरीद भाव के हिसाब से सरसों तेल का खुदरा दाम भी 110-112 रुपये लीटर बिकना चाहिए। इन विशेषज्ञों को बाजार में खाद्यतेलों के खुदरा दाम ऊंचे क्यों है, इसके निवारण का क्या रास्ता है, कम से कम इस बारे में अपनी राय देनी चाहिए। सूत्रों के मुताबिक, बिनौले के नकली खल के फल-फूल रहे कारोबार पर रोक लगाने की ओर ध्यान देना चाहिये। ऐसा करना कपास उत्पादन बढ़ाने के लिए भी जरूरी है।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

  • सरसों तिलहन - 5,200-5,240 रुपये प्रति क्विंटल।
  • मूंगफली - 6,125-6,400 रुपये प्रति क्विंटल।
  • मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 14,725 रुपये प्रति क्विंटल।
  • मूंगफली रिफाइंड तेल 2,235-2,500 रुपये प्रति टिन।
  • सरसों तेल दादरी- 9,880 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सरसों पक्की घानी- 1,685-1,785 रुपये प्रति टिन।
  • सरसों कच्ची घानी- 1,685-1,800 रुपये प्रति टिन।
  • तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,000 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,700 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,350 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सीपीओ एक्स-कांडला- 8,775 रुपये प्रति क्विंटल।
  • बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,600 रुपये प्रति क्विंटल।
  • पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 10,050 रुपये प्रति क्विंटल।
  • पामोलिन एक्स- कांडला- 9,150 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन दाना - 4,750-4,770 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन लूज- 4,550-4,590 रुपये प्रति क्विंटल।
  • मक्का खल (सरिस्का)- 4,075 रुपये प्रति क्विंटल।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा