1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मारुति सुजुकी ने सियाज सेडान का स्पोर्ट्स संस्करण पेश किया, 8.31 लाख रुपए है शुरुआती कीमत

मारुति सुजुकी ने सियाज सेडान का स्पोर्ट्स संस्करण पेश किया, 8.31 लाख रुपए है शुरुआती कीमत

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jan 25, 2020 02:08 pm IST,  Updated : Jan 25, 2020 02:09 pm IST

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी मध्यम आकार की प्रीमियम सेडान सियाज का स्पोर्ट्स संस्करण सियाज एस पेश किया है।

Maruti Suzuki, sports variant, Ciaz sedan- India TV Hindi
Maruti Suzuki launches sports variant of Ciaz sedan

नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी मध्यम आकार की प्रीमियम सेडान सियाज का स्पोर्ट्स संस्करण सियाज एस पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 8.31 लाख से 11.09 लाख रुपए है। दिल्ली शोरूम में इसकी कीमत 10.08 लाख रुपए है। कंपनी ने शनिवार को कहा कि उसने भारत चरण-छह (बीएस-6) मानकों के अनुकूल सियाज भी पेश की है। भारत चरण छह मानक एक अप्रैल 2020 से लागू हो रहे हैं। 

कंपनी ने कहा है कि वह अब तक कड़े उत्सर्जन मानकों के अनुकूल 11 वाहन पेश कर चुकी है। मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने बयान में कहा कि सियाज की अपने खंड में 29 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी और 2.7 लाख उपभोक्ता है। हमारे ग्राहक सियाज का स्पोर्टी संस्करण चाहते थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा