1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. रेनो क्विड अप्रैल से हो जाएगी महंगी, कंपनी 3 प्रतिशत बढ़ाएगी दाम

रेनो क्विड अप्रैल से हो जाएगी महंगी, कंपनी 3 प्रतिशत बढ़ाएगी दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 25, 2019 04:23 pm IST,  Updated : Mar 25, 2019 04:23 pm IST

रेनो ने हाल मे क्विड को विभिन्न एक्टिव और पैसिव सुरक्षा फीचर्स के जरिये अपग्रेड किया है।

Renault Kwid- India TV Hindi
Renault Kwid Image Source : RENAULT KWID

नई दिल्ली। फ्रांसीसी कार कंपनी रेनो ने अगले महीने से भारत में अपने क्विड मॉडल के दाम तीन प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि वह बढ़ती उत्पादन लागत के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए यह कदम उठा रही है। 

कंपनी ने बयान में कहा कि यह कीमत वृद्धि एक अप्रैल से प्रभावी होगी। कंपनी क्विड की हैचबैक को 0.8 लीटर और एक लीटर पावरट्रेन के मैनुअल और ऑटोमेटेड ट्रांसमिशन विकल्प में उपलब्ध कराती है। दिल्ली शोरूम में क्विड की कीमत 2.66 लाख से 4.63 लाख रुपए के बीच है। 

रेनो ने हाल मे क्विड को विभिन्न एक्टिव और पैसिव सुरक्षा फीचर्स के जरिये अपग्रेड किया है। इनमें एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग प्रणाली और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रिब्यूशन (एबीएस और ईबीडी) और ड्राइवर एयरबैग शामिल हैं। 

पिछले सप्ताह टाटा मोटर्स ने अप्रैल से अपने वाहनों के दाम 25,000 रुपए तक बढ़ाने की घोषणा की थी। रेनो से पहले टोयोटा और जगुआर लैंड रोवर भी अपने चुनिंदा वाहनों के दाम अप्रैल से बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा