Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Yamaha ने कम कीमत में उतारी खूबसूरत बाइक FZ25 मॉन्स्टर ऐनर्जी, दाम सुनकर तुरंत खरीद लेंगे

Yamaha ने कम कीमत में उतारी खूबसूरत बाइक FZ25 मॉन्स्टर ऐनर्जी, दाम सुनकर तुरंत खरीद लेंगे

Edited by: India TV Paisa Desk Published : Jul 22, 2021 02:56 pm IST, Updated : Jul 22, 2021 02:56 pm IST

देश में अपनी पावर बाइक के लिए प्रसिद्ध यामाहा मोटर्स ने भारत में अपनी नई बाइक FZ25 मॉन्स्टर ऐनर्जी लॉन्च कर दी है।

Yamaha ने कम कीमत में उतारी...- India TV Paisa
Photo:YAMAHA

Yamaha ने कम कीमत में उतारी खूबसूरत बाइक FZ25 मॉन्स्टर ऐनर्जी, दाम सुनकर तुरंत खरीद लेंगे

देश में अपनी पावर बाइक के लिए प्रसिद्ध यामाहा मोटर्स ने भारत में अपनी नई बाइक FZ25 मॉन्स्टर ऐनर्जी लॉन्च कर दी है। यह कंपनी का मोटोजीपी मॉन्स्टर ऐनर्जी स्पेशल एडिशन है। कंपनी ने इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.37 लाख रुपए तय की है। बाइक देखने में स्पोर्टी और अपीलिंग दिखाई देती है। बाइक को बोल्ड लुक देने के लिए फ्यूल-टैंक और साइड पैनल्स पर बड़े आकार का मोटोजीपी लिखा है।

हालांकि कंपनी ने पुरानी बाइक के तकनीकी पक्षों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। FZ25 में पहले की तरह ही 249 सीसी का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 20.5 बीएचपी की जबर्दस्त पावर देता है। वहीं इसका टॉर्क 20.1 न्यूटन मीटर का है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। मोटरसाइकिल के अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए हैं। कीमत की बात करें तो यह अपने पिछले मॉडल से करीब 2000 रुपये महंगी है।

अल्स फीचर की बात करें इस बाइक में बाय-फंक्शनल एलईडी हैडलैंप देखने को मिलेंगे। वहीं इस सेगमेंट की दूसरी बाइक की तरह ही एलईडी डीआरएल, नेगेटिव एलसीडी इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर मिलेगा। इसके अलावा अंडर कॉल और साइड स्टैंड के साथ इंजन कट-ऑफ स्विच भी दिया गया है। 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement