1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एयर इंडिया को मिला नया बॉस, अश्विनी लोहानी ने चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का पद संभाला

एयर इंडिया को मिला नया बॉस, अश्विनी लोहानी ने चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का पद संभाला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 15, 2019 02:46 pm IST,  Updated : Feb 15, 2019 02:46 pm IST

सेवानिवृत्त अधिकारी अश्विनी लोहानी ने सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का पद संभाल लिया है।

Air India- India TV Hindi
Air India

सेवानिवृत्त अधिकारी अश्विनी लोहानी ने सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का पद संभाल लिया है। उन्होंने हाल में नियुक्त नागर विमानन सचिव प्रदीप सिंह खारोला और विमानन कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यभार संभाला। यह एयर इंडिया के प्रमुख के रूप में लोहानी का दूसरा कार्यकाल है। 

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 13 फरवरी को लोहानी को अनुबंध के आधार पर एक साल के लिए एयरलाइन का प्रमुख नियुक्त करने की मंजूरी दी थी। 

लोहानी इंडियन रेलवे सर्विस मैकेनिकल इंजीनियरिंग (आईआरएसएमई) के 1980 बैच के अधिकारी हैं। वह अगस्त, 2017 से सितंबर 2017 तक एयर इंडिया के प्रमुख रहे थे। उसके बाद उन्हें रेलवे बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया था। वह वहां से दिसंबर, 2018 में सेवानिवृत्त हुए। 

उनके कार्यकाल के दौरान एयर इंडिया ने 2016-17 के वित्त वर्ष में 2007 में इंडियन एयरलाइंस और एयर इंडिया के विलय के बाद पहली बार 105 करोड़ रुपये का परिचालन लाभ कमाया था।खरोला छह फरवरी तक एयर इंडिया के प्रमुख थे उसके बाद उन्हें नागर विमानन सचिव बना दिया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा