1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today: तनिष्क, कल्याण ज्यूलर्स, जोएअल्लुकास या मलाबार, जानें कहां मिल रहा है सबसे सस्ता सोना

Gold Rate Today: तनिष्क, कल्याण ज्यूलर्स, जोएअल्लुकास या मलाबार, जानें कहां मिल रहा है सबसे सस्ता सोना

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Dec 27, 2025 03:56 pm IST,  Updated : Dec 27, 2025 03:56 pm IST

सोने की कीमतों में इस साल अभी तक 63,350 रुपये यानी 80.24 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है।

Silver Gold Rates, gold price silver price, today gold rate, today gold price, tanishq, gold price t- India TV Hindi
31 दिसंबर, 2024 को सोने का भाव 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम था Image Source : PTI

Gold Price Today: भारत, समेत दुनियाभर में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। इस साल सोने की कीमतों में 80 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को भी सोने की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1500 रुपये की तेजी के साथ 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। जबकि, बुधवार को सोने की कीमतें 50 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,40,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुए थी। शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार बंद रहेंगे। इसी बीच, यहां हम आपको देश के प्रमुख ज्यूलरी स्टोर्स तनिष्क, कल्याण ज्यूलर्स, जोएअल्लुकास और मलाबार पर आज के सोने के भाव की जानकारी देंगे।

तनिष्क

तनिष्क के स्टोर्स पर आज 22 कैरेट वाले सोने की कीमतें 1,29,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 12,985 रुपये प्रति 1 ग्राम चल रही हैं। 24 कैरेट वाले सोने का आज का भाव 1,41,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14,165 रुपये प्रति 1 ग्राम है।

कल्याण ज्यूलर्स

कल्याण ज्यूलर्स के स्टोर्स पर आज 22 कैरेट वाले सोने की कीमतें 1,29,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 12,945 रुपये प्रति 1 ग्राम चल रही हैं।

जोएअल्लुकास

जोएअल्लुकास के स्टोर्स पर आज 22 कैरेट वाले सोने की कीमतें 1,29,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 12,945 रुपये प्रति 1 ग्राम चल रही हैं। 24 कैरेट वाले सोने का आज का भाव 1,41,220 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14,122 रुपये प्रति 1 ग्राम है।

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के स्टोर्स पर आज 22 कैरेट वाले सोने की कीमतें 1,29,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 12,945 रुपये प्रति 1 ग्राम चल रही हैं।

इस साल 80.24% बढ़ चुकी है सोने की कीमतें

बताते चलें कि सोने की कीमतों में इस साल अभी तक 63,350 रुपये यानी 80.24 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है। 31 दिसंबर, 2024 को सोने का भाव 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 26 दिसंबर को बढ़ते-बढ़ते 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा