1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ब्लैकरॉक ने एस्कॉर्ट्स में हिस्सेदारी घटाई, करीब 700 करोड़ रुपए के शेयर बेचे

ब्लैकरॉक ने एस्कॉर्ट्स में हिस्सेदारी घटाई, करीब 700 करोड़ रुपए के शेयर बेचे

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Sep 23, 2019 02:23 pm IST,  Updated : Sep 23, 2019 02:23 pm IST

ब्लैकरॉक ने इंजीनियरिंग और कृषि उपकरण निर्माता एस्कॉर्ट्स में अपनी हिस्सेदारी घटाते हुए बाजार में 700 करोड़ रुपए में कंपनी के 4.41 लाख शेयर बेचे हैं। शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक ब्लैकरॉक की पहले एस्कॉर्ट्स में 3.20 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जो घटकर 2.84 प्रतिशत रह गई है।

BlackRock trims Escorts stake; sells shares worth Rs 700 crore- India TV Hindi
BlackRock trims Escorts stake; sells shares worth Rs 700 crore

नयी दिल्ली। ब्लैकरॉक ने इंजीनियरिंग और कृषि उपकरण निर्माता एस्कॉर्ट्स में अपनी हिस्सेदारी घटाते हुए बाजार में 700 करोड़ रुपए में कंपनी के 4.41 लाख शेयर बेचे हैं। शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक ब्लैकरॉक की पहले एस्कॉर्ट्स में 3.20 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जो घटकर 2.84 प्रतिशत रह गई है। ब्लैकरॉक ने 19 सितंबर 2019 को ये शेयर बेचे। 

एस्कॉर्ट्स के शेयरों का यह सौदा औसत मूल्य के आधार पर 19 सितंबर को 15,857.07 रुपए प्रति शेयर पर किया गया। इस आधार पर अनुमान है कि ये सौदा 699.51 करोड़ रुपए में हुआ। बहरहाल, बीएसई में एस्कॉर्ट्स के शेयरों में 5.66 प्रतिशत तेजी के साथ 18,853.20 रुपए के भाव पर कारोबार हो रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा