1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लाल निशान पर खुला मार्केट, फार्मा और रियल्टी शेयर टूटे, यहां आई तेजी

लाल निशान पर खुला मार्केट, फार्मा और रियल्टी शेयर टूटे, यहां आई तेजी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 08, 2024 09:30 am IST,  Updated : May 08, 2024 09:31 am IST

Share market news : सबसे अधिक गिरावट निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.32 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.27 फीसदी और निफ्टी फार्मा में 1.02 फीसदी देखने को मिली।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 73,511.85 अंक के पिछले बंद के मुकाबले आज गिरावट के साथ 73,225 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 0.45 फीसदी या 343 अंक की गिरावट के साथ 73,156 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 7 शेयर हरे निशान पर और 23 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 0.51 फीसदी या 112 अंक की गिरावट के साथ 22,189 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 50 शेयरों में से 7 शेयर हरे निशान पर, 42 शेयर लाल निशान पर और 1 शेयर बिना किसी बदलाव के ट्रेड करता दिखा।

इन शेयरों में सबसे अधिक गिरावट

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट डॉ रेड्डी में 4.23 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो में 1.39 फीसदी, अपोलो हॉस्पिटल में 1.19 फीसदी, एशियन पेंट में 1.15 फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.06 फीसदी देखी गई। इससे इतर सबसे अधिक तेजी मारुति में 0.56 फीसदी, रिलायंस में 0.32 फीसदी, कोल इंडिया में 0.26 फीसदी, आईटीसी में 0.23 फीसदी और बीपीसीएल में 0.18 फीसदी देखी गई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.32 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.27 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.02 फीसदी, निफ्टी बैंक में 0.18 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.38 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस में 0.25 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.09 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.55 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.20 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.32 फीसदी और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.92 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इससे इतर निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.64 फीसदी और निफ्टी मेटल में 0.08 फीसदी की तेजी दिखाई दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा