1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस तोड़ रही है एशियाई अर्थव्यवस्था की कमर, लाखों लोग चले जाएंगे गरीबी में

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस तोड़ रही है एशियाई अर्थव्यवस्था की कमर, लाखों लोग चले जाएंगे गरीबी में

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 31, 2020 09:47 am IST,  Updated : Mar 31, 2020 09:47 am IST

विश्व बैंक का अनुमान है कि 1.1 करोड़ से अधिक संख्या में लोग गरीबी के दायरे में आ जाएंगे।

Global pandemic corona virus is breaking the back of Asian economy- India TV Hindi
Global pandemic corona virus is breaking the back of Asian economy

वाशिंगटन। विश्‍व बैंक ने अनुमान जाहिर किया है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण इस साल चीन तथा अन्य पूर्वी एशिया प्रशांत देशों में अर्थव्यवस्था की रफ्तार बहुत धीमी रहने वाली है, जिससे लाखों लोग गरीबी की ओर चले जाएंगे।

बैंक ने सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह आंशका व्यक्त की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि क्षेत्र में इस वर्ष विकास की रफ्तार 2.1 प्रतिशत रह सकती है, जो 2019 में 5.8 प्रतिशत थी। विश्‍व बैंक का अनुमान है कि 1.1 करोड़ से अधिक संख्या में लोग गरीबी के दायरे में आ जाएंगे।

यह अनुमान पहले के उस अनुमान के विपरित है, जिसमें कहा गया था कि इस वर्ष विकास दर पर्याप्त रहेगी और 3.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ जाएंगे। इसमें कहा गया है कि चीन की विकास दर भी पिछले साल की 6.1 प्रतिशत से घटकर इस साल 2.3 प्रतिशत रह जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा