1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Coronavirus Outbreak: सरकार ने जांच किट के खुले निर्यात पर अंकुश लगाया

Coronavirus Outbreak: सरकार ने जांच किट के खुले निर्यात पर अंकुश लगाया

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 04, 2020 02:13 pm IST,  Updated : Apr 04, 2020 02:13 pm IST

सरकार ने जांच किट (डायग्नॉस्टिक किट) के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगा दिया है। देश में कोरोना वायरस महामारी फैलने के बीच सरकार ने जांच किट के निर्यात को हतोत्साहित करने के लिए यह कदम उठाया है। 

Government, exports, diagnostic kits, Coronavirus- India TV Hindi
Government puts curbs on exports of diagnostic kits with immediate effect Image Source : @TWITTER

नयी दिल्ली। सरकार ने जांच किट (डायग्नॉस्टिक किट) के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगा दिया है। देश में कोरोना वायरस महामारी फैलने के बीच सरकार ने जांच किट के निर्यात को हतोत्साहित करने के लिए यह कदम उठाया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की ओर से शनिवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जांच किट के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगाया जाता है।

अधिसूचना में कहा गया है कि इस कदम से कोविड-19 से निपटने में मदद मिलेगी, क्योंकि मरीजों की जांच के लिए यह किट जरूरी होती है। इससे पहले जांच किट के निर्यात पर किसी तरह का अंकुश नहीं था। इसके निर्यात पर अंकुश लगाने का मतलब है कि अब निर्यातक को विदेश में खेप भेजने के लिए डीजीएफटी से लाइसेंस लेना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा