1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना की लड़ाई में नेमार ने दिया 10 लाख डॉलर का योगदान

कोरोना की लड़ाई में नेमार ने दिया 10 लाख डॉलर का योगदान

 Edited By: IANS
 Published : Apr 04, 2020 01:45 pm IST,  Updated : Apr 04, 2020 01:45 pm IST

एसबीटी की रिपोर्ट के अनुसार, नेमार द्वारा दिया गया यह दान संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) और टेलीविजन प्रसारणकर्ता लुसियानो हक द्वारा जारी अभियान को दिया गया है।

Neymar, Neymar donation, Neymar 1 million USD donation, Brazil coronavirus- India TV Hindi
Neymar Image Source : GETTY IMAGES

पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के स्टार स्ट्राइकर और विश्व के सबसे महंगे फुटबॉलर नेमार ने ब्राजील में कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में 10 लाख अमेरिकी डॉलर का दान दिया है। 

ब्राजील की टीवी नेटवर्क एसबीटी की रिपोर्ट के अनुसार, नेमार द्वारा दिया गया यह दान संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) और टेलीविजन प्रसारणकर्ता लुसियानो हक द्वारा जारी अभियान को दिया गया है।

नेमार के टीम प्रबंधन ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, " हम कभी दान और राशि के बारे में बात नहीं करते हैं।"

इस अभियान को ब्राजील के विश्व चैंपियन सर्फर ग्रैबियल मेडिना और अन्य ब्राजील की मशहूर हस्तियां समर्थन कर रही हैं। ब्राजील में कोरोनावायरस के अब तक 9000 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 359 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल