1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ICICI Bank ने GST Network में बेची अपनी पूरी हिस्‍सेदारी, 13 राज्‍य सरकारों ने 1 करोड़ रुपए में खरीदी

ICICI Bank ने GST Network में बेची अपनी पूरी हिस्‍सेदारी, 13 राज्‍य सरकारों ने 1 करोड़ रुपए में खरीदी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 26, 2019 12:25 pm IST,  Updated : Oct 26, 2019 12:25 pm IST

केंद्र और राज्य सरकारों की कंपनी में कुल मिलाकर 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है

ICICI Bank sells entire stake in GST Network to 13 state governments- India TV Hindi
ICICI Bank sells entire stake in GST Network to 13 state governments Image Source : ICICI BANK SELLS ENTIRE S

नई दिल्‍ली। निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने जीएसटी नेटवर्क (जीएसटीएन) में अपनी पूरी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी 13 राज्य सरकारों को बेच दी है। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह कंपनी (जीएसटीएन) जीएसटी कर संग्रह की सुविधा देती है।

आईसीआईसीआई बैंक ने शेयर बाजारों को बताया कि यह हिस्सेदारी बिक्री नकद एक करोड़ रुपए में हुई है। बैंक ने कहा कि विभिन्न राज्य सरकारों को हिस्सेदारी हस्तांतरित करने का काम मार्च 2020 अंत तक पूरा हो जाएगा।

आईसीआईसीआई बैंक असम सरकार को 0.14 प्रतिशत हिस्सेदारी और तेलंगाना सरकार को 0.81 प्रतिशत हिस्सेदारी हस्तांतरित करेगा। इसके अलावा गोवा, केरल, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, झारखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश सरकारों में से प्रत्येक को 0.82 प्रतिशत हिस्सेदारी का स्थानांतरण किया जाएगा।

सरकार ने पिछले साल जीएसटी नेटवर्क को सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई बनाने का फैसला किया था, जिसके बाद आईसीआईसीआई बैंक कंपनी से बाहर हो गया है। फैसले के मुताबिक, जीएसटी नेटवर्क में केंद्र की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी और बाकी हिस्सेदारी राज्य सरकारों के पास होगी।

वर्तमान में, केंद्र और राज्य सरकारों की कंपनी में कुल मिलाकर 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि बाकी 51 प्रतिशत हिस्सेदारी एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एनएसई स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट कंपनी और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के पास है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा