1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली बढ़त, एसबीआई के शेयर में आया 7 प्रतिशत का उछाल

सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली बढ़त, एसबीआई के शेयर में आया 7 प्रतिशत का उछाल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 25, 2019 05:06 pm IST,  Updated : Oct 25, 2019 05:06 pm IST

सेंसेक्स की कंपनियों में यस बैंक सबसे अधिक लाभ में रहा। उसके बाद भारतीय स्टेट बैंक का शेयर 7.19 प्रतिशत चढ़ गया।

Sensex, Nifty end marginally higher; SBI rallies 7 pc- India TV Hindi
Sensex, Nifty end marginally higher; SBI rallies 7 pc Image Source : SENSEX, NIFTY

नई दिल्ली। घरेलू मोर्चे पर मिलेजुले संकेतों के बीच शुक्रवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 523 अंक के दायरे में घट बढ़ के बाद अंत में 37.67 अंक या 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,058.06 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह ऊपर में 39,241.61 और नीचे में 38,718.27 अंक तक गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.30 अंक या 0.01 प्रतिशत की नाम मात्र की बढ़त के साथ 11,583.90 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में यस बैंक सबसे अधिक लाभ में रहा। उसके बाद भारतीय स्टेट बैंक का शेयर 7.19 प्रतिशत चढ़ गया।

चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में एसबीआई का एकीकृत शुद्ध लाभ करीब छह गुना बढ़ गया है। आईसीआईसीआई बैंक, सनफार्मा, टीसीएस, एचसीएल टेक, मारुति, भारती एयरटेल और इंफोसिस के शेयर 3.18 प्रतिशत तक चढ़ गए। वहीं दूसरी ओर टाटा मोटर्स, वेदांता, एचडीएफसी, कोटक बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और एनटीपीसी के शेयर 4.87 प्रतिशत तक टूट गए।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का तोक्यो और दक्षिण कोरियो के सियोल में मिलाजुला रुख रहा शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में चल रहे थे। इस बीच, अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में शुक्रवार को कारोबार के दौरान रुपया 12 पैसे की बढ़त के साथ 70.90 प्रति डॉलर पर चल रहा था। वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.18 प्रतिशत के नुकसान से 61.56 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा