1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के चलते आज शेयर, मुद्रा बाजार बंद

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के चलते आज शेयर, मुद्रा बाजार बंद

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Oct 21, 2019 09:23 am IST,  Updated : Oct 21, 2019 11:10 am IST

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के चलते बंबई शेयर बाजार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, विदेशी मुद्रा बाजार और जिंस बाजार समेत सभी प्रमुख बाजार आज सोमवार (21 अक्टूबर) को बंद रहेंगे।

stock market- India TV Hindi
stock market

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के चलते आज सोमवार (21 अक्टूबर) को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित शेयर बाजार और कमोडिटी वायदा बाजार, विदेशी मुद्रा बाजार समेत सभी प्रमुख बाजारों में दैनिक कारोबार बंद है। हालांकि शाम के सत्र के दौरान कमोडिटी वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज इंटरनेशनल कमोडिटी के कारोबार के लिए खुला रहेगा। घरेलू शेयर बाजार और कमोडिटी वायदा बाजार में मंगलवार (22 अक्टूबर) से पूर्ववत कारोबार चलेगा। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी विधानसभा और लोकसभा की कई सीटों पर उपचुनाव के लिए आज (सोमवार) को मतदान चल रहा है।

गौरतलब है कि विभिन्न क्षेत्रों में जारी लिवाली के दम पर शुक्रवार (18 अक्टूबर) को लगातार छठे दिन घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के साथ बंद हुआ था। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 246.32 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 39,298.38 अंक पर बंद हुआ था। एनएसई का निफ्टी भी 75.50 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,661.85 अंक पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा