1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जम्‍मू-कश्‍मीर में नियंत्रण रेखा के आर-पार कारोबार ठप होने से 81 करोड़ रुपए का नुकसान

जम्‍मू-कश्‍मीर में नियंत्रण रेखा के आर-पार कारोबार ठप होने से 81 करोड़ रुपए का नुकसान

 Written By: Manish Mishra
 Published : Oct 31, 2017 04:11 pm IST,  Updated : Oct 31, 2017 04:11 pm IST

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के आरपार सड़क मार्ग से यात्रा और कारोबार बंद होने से 81 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।

जम्‍मू-कश्‍मीर में नियंत्रण रेखा के आर-पार कारोबार ठप होने से 81 करोड़ रुपए का नुकसान- India TV Hindi
जम्‍मू-कश्‍मीर में नियंत्रण रेखा के आर-पार कारोबार ठप होने से 81 करोड़ रुपए का नुकसान

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के आरपार सड़क मार्ग से यात्रा और व्यापार बंद होने से 81 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। इस मसले के समाधान के लिए राज्य के अधिकारियों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के अधिकारियों से गुरुवार को बैठक के लिए समय मांगा है। इस बैठक में पूंछ-रावलकोट सड़क माध्यम से नियंत्रण रेखा के आरपार यात्रा और व्यापार को फिर शुरू करने के मुद्दे पर बातचीत की जानी है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सेना की ओर से बार-बार युद्धविराम का उल्लंघन करने के चलते इस मार्ग से यात्रा और व्यापार करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। नियंत्रण रेखा के आरपार बस सेवा को 11 जुलाई को बंद कर दिया गया था।

नियंत्रण रेखा आरपार व्यापार के संरक्षक (पूंछ) मोहम्मद तनवीर ने कहा कि नियंत्रण रेखा के आर-पार व्यापार निलंबित होने से 81 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि हमने सरकार के माध्यम से पाक अधिकृत कश्मीर के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि पूंछ-रावलकोट सड़क माध्यम से नियंत्रण रेखा के आरपार यात्रा और व्यापार को फिर शुरू करने के लिए वह दो नवंबर को एक बैठक करें।

यह भी पढ़ें : टाटा बेव्रेजिस ने ली रेस्‍टोरेंट कारोबार में एंट्री, बेंगलुरू में शुरु किया ‘ टाटा चा ’ नाम से पहला स्टोर

यह भी पढ़ें : चुनाव से ठीक पहले पेट्रोल फिर 80 रुपए लीटर होने का खतरा बढ़ा, क्रूड ऑयल का दाम 27 महीने के ऊपरी स्तर पर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा