1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मार्च में GST कलेक्शन घटकर 97,597 करोड़ रुपये के स्तर पर

मार्च में GST कलेक्शन घटकर 97,597 करोड़ रुपये के स्तर पर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 01, 2020 07:38 pm IST,  Updated : Apr 01, 2020 07:38 pm IST

अक्टूबर 2019 के बाद से पहली बार कलेक्शन 1 लाख करोड़ से नीचे

March GST collection- India TV Hindi
March GST collection

नई दिल्ली। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह मार्च में घटकर 97,597 करोड़ रुपये रह गया। फरवरी में जीएसटी संग्रह 1.05 लाख करोड़ रुपये रहा था। यानि जनवरी के मुकाबले कलेक्शन में 7 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। अक्टूबर 2019 के बाद से पहली बार कलेक्शन 1 लाख करोड़ से नीचे आया है।

वित्त मंत्रालय ने बुधवार को बयान में कहा कि कुल 97,597 करोड़ रुपये के जीएसटी संग्रह में से केंद्रीय जीएसटी का हिस्सा 19,183 करोड़ रुपये रहा। इसी तरह राज्य जीएसटी संग्रह 25,601 करोड़ रुपये रहा। एकीकृत जीएसटी संग्रह 44,508 करोड़ रुपये रहा, जिसमें से 18,056 करोड़ रुपये आयात पर जुटाए गए। बयान के अनुसार 31 मार्च, 2020 तक कुल 76.5 लाख जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल किए गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा