1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Post Office की स्कीम में हर महीने मिलेगा ₹5550 रुपये का फिक्स ब्याज, जानें कितने रुपये का करना होगा निवेश

Post Office की स्कीम में हर महीने मिलेगा ₹5550 रुपये का फिक्स ब्याज, जानें कितने रुपये का करना होगा निवेश

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Dec 10, 2025 08:34 pm IST,  Updated : Dec 10, 2025 08:34 pm IST

पोस्ट ऑफिस की MIS स्कीम में सिर्फ एक बार (एकमुश्त) निवेश करना होता है, जिसके बाद आपके बैंक खाते में हर महीने ब्याज का फिक्स पैसा आना शुरू हो जाता है।

mis, monthly income scheme, mis scheme, monthly income scheme scheme, mis interest rate, mis maturit- India TV Hindi
MIS स्कीम में सिर्फ एक बार करना होता है निवेश Image Source : INDIA POST

Post Office Savings Scheme: भारत का डाक विभाग देश के नागरिकों की जरूरतों के आधार पर कई तरह की बचत योजनाएं चला रहा है। पोस्ट ऑफिस में टीडी, आरडी, एमआईएस, पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना के अलावा और भी कई तरह के खाते खोले जाते हैं। आज हम यहां आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें निवेश करने पर आपको हर महीने गारंटी के साथ 5550 रुपये का फिक्स ब्याज मिलेगा। ब्याज का ये पैसा सीधे आपके बैंक खाते में आएगा, जिसे आप चाहें तो खाते में ही रख सकते हैं या जरूरत पड़ने पर निकाल भी सकते हैं।

MIS स्कीम में सिर्फ एक बार करना होता है निवेश

जी हां, हम पोस्ट ऑफिस की MIS (मंथली इनकम स्कीम) के बारे में बात कर रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की MIS स्कीम में सिर्फ एक बार (एकमुश्त) निवेश करना होता है, जिसके बाद आपके बैंक खाते में हर महीने ब्याज का फिक्स पैसा आना शुरू हो जाता है। पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को मंथली इनकम स्कीम पर अभी 7.4 प्रतिशत का सालाना ब्याज दे रहा है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आप सिर्फ 1000 रुपये से भी खाता खुलवा सकते हैं। इस स्कीम के तहत, सिंगल अकाउंट में ज्यादा से ज्यादा 9 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। जबकि, जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपये जमा करने की लिमिट है। जॉइंट खाते में ज्यादा से ज्यादा 3 लोगों को शामिल कर सकते हैं।

9 लाख रुपये जमा करें तो हर महीने मिलेगा 5550 रुपये का फिक्स ब्याज

डाकघर की एमआईएस स्कीम में खाता खुलवाते ही आपके खाते में हर महीने ब्याज के पैसे आने लगते हैं। ये स्कीम 5 साल में मैच्यॉर हो जाती है। मैच्यॉरिटी पर आपके एमआईएस खाते में जमा सारे पैसे, आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। मंथली इनकम स्कीम में खाता खुलवाने के लिए आपके पास पोस्ट ऑफिस का ही बचत खाता यानी सेविंग्स अकाउंट होना जरूरी है। अगर आप डाकघर की मंथली इनकम स्कीम में 9 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश करते हैं तो आपको 5 साल तक हर महीने 5550 रुपये का फिक्स ब्याज मिलना शुरू हो जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा