1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. होली से पहले खुशखबरी: बिना सब्सिडी वाले LPG गैस सिलेंडर के दाम घटे, जानिए नए रेट

होली से पहले खुशखबरी: बिना सब्सिडी वाले LPG गैस सिलेंडर के दाम घटे, जानिए नए रेट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Mar 01, 2020 12:56 pm IST,  Updated : Mar 01, 2020 12:56 pm IST

आज यानि एक मार्च 2020 (रविवार) से बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर 53 रुपए सस्ता हो गया है। वहीं, 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर भी 84.50 रुपए सस्ता हुआ है।

Non-Subsidised LPG gas cylinder price, domestic gas cylinde, LPG gas cylinder price- India TV Hindi
Non-Subsidised LPG gas cylinder price cut by 53 rupees check latest new rate of domestic gas cylinder 

नई दिल्ली। होली से पहले आम जनता को राहत देते हुए मोदी सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की है। आज यानि एक मार्च 2020 (रविवार) से बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर 53 रुपए सस्ता हो गया है। वहीं, 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर भी 84.50 रुपए सस्ता हुआ है। दिल्ली और मुंबई में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर की कीमत में 53 रुपए की कटौती की गई है। अगस्त 2019 के बाद से पहली बार रेट में कटौती की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अभी तक 858.50 रुपए में मिलने वाला गैस सिलेंडर अब में 805.50 रुपए में मिलेगा।

non-subsidised LPG gas cylinder Price
non-subsidised LPG gas cylinder Price

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर का दाम 805.50 रुपए है. वहीं, कोलाकाता में बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर का दाम 839.50 रुपए, मुंबई में 776.50 रुपए और चेन्नई में 826 रुपए है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में भी 84.50 रुपए की कटौती की है। इस कटौती के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर का दाम 1381.50 रुपए हो गया है। वहीं, कोलकाता में इसके लिए 1450 रुपए, मुंबई में 1331 रुपए और चेन्नई में 1501.50 रुपए चुकाने होंगे।

बता दें कि पिछले महीने बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलिंडर के दाम में करीब 150 रुपए का इजाफा हुआ था। सभी महानगरों में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के रसोई गैस सिलिंडर के दाम में 144.50 रुपए से 149 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई थी, जो बीते 12 फरवरी से लागू हो गई थी। इनकी कीमत बढ़कर क्रमश: 858.50 रुपए, 896 रुपए, मुंबई में 829.50 रुपए और 881 रुपए थी। अगस्त 2019 से जनवरी 2020 के बीच लगातार 6 बार एलपीजी गैस के दाम बढ़ाए गए, इस दौरान LPG सिलेंडर करीब 50 फीसदी महंगा हुआ।

ऐसे तय होते हैं रसोई गैस सिलेंडर के दाम

गैस सिलेंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं। इसी वजह से एलपीजी सिलेंडर की सब्सिडी की रकम में भी हर महीने बदलाव होता है। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव बढ़ते हैं तो सरकार अधिक सब्सिडी देती है और जब दरें नीचे आती हैं तो सब्सिडी में कटौती की जाती है। टैक्स नियमों के अनुसार रसोई गैस पर माल एवं सेवाकर (जीएसटी) की गणना ईंधन के बाजार मूल्य पर ही तय की जाती है। बता दें कि वर्तमान समय में सरकार एक साल में प्रत्यके उपभोक्ता को 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं। 

करें अपने शहर में रसोई गैस सिलेंडर के दाम

इंडियन ऑयल (IOC) की वेबसाइट पर जाकर https://indane.co.in/tarrifs_price.php पर क्लिक करें। वहीं, आपको Show All Market का टैब दिखाई देगा। इस पर आप जैसे ही क्लिक करेंगे। वैसे ही रसोई गैस सिलेंडर के दामों से जुड़ी लिस्ट नीचे जारी कर दी जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा