नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। अपने बयान में उर्जित पटेल ने कहा कि निजी कारणों की वजह से मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से रिजर्व बैंक में कई पदों पर कार्य करना मेरे लिए सौभाग्य और सम्मान की बात है।
Related Stories
आरबीआई के गवर्नर के इस्तीफा देने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आरबीआई के गवर्नर और उप गवर्नर के रूप में उर्जित पटेल की क्षमतों और देश के लिए दी गई उनकी सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं डॉ पटेल को सार्वजनिक सेवा के लिए आगे आने वाले वर्षों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।