1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आभूषण उद्योग बीमा सुरक्षा पर जोर दे, बैंकों को कर्ज देने में होगी आसानी: SBI

आभूषण उद्योग बीमा सुरक्षा पर जोर दे, बैंकों को कर्ज देने में होगी आसानी: SBI

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 29, 2020 06:03 pm IST,  Updated : Feb 29, 2020 06:06 pm IST

SBI के मुताबिक बीमा न होने से उद्योग पर बैंकों का भरोसा कम है

jewellery industry- India TV Hindi
jewellery industry

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने शनिवार को कहा कि रत्न तथा आभूषण क्षेत्र की इकाइयों को बीमा सुरक्षा हासिल करनी चाहिए जिससे कि बैंक उन्हें आगे बढ़कर कर्ज दे सकें। एसबीआई के उप प्रबंध निदेशक पीएन प्रसाद ने कहा कि बीमा सुरक्षा नहीं होने से बैंकों द्वारा रत्न तथा आभूषण उद्योग को कर्ज देने में मुश्किलें होती है। यदि कोई बीमा कवर है, तो इससे बैंकों को इस क्षेत्र में साहसपूर्वक ऋण देने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि बीमा कवर होने से उद्योग को आभूषण निर्यात के लिए पूंजी की आवश्यकता भी कम होगी। आईसीसी द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आभूषण उद्योग को एसबीआई ने करीब 20,000 करोड़ रुपये का कर्ज दिया है। उन्होंने कहा कि इस समय क्षेत्र में कर्ज की विकास दर थमी हुई है। उन्होंने कहा कि इस समय रत्न और आभूषण उद्योग पर बैंकों का भरोसा नहीं है और इसकी वजह उसके कामकाज का तरीका है, जिससे बैंकों को नुकसान हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा