1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गदर मचाएगी झुनझुनवाला की आकासा एयर, Air India और Indigo के बाद ग्राहकों को देगी ये तगड़ा गिफ्ट

गदर मचाएगी झुनझुनवाला की आकासा एयर, Air India और Indigo के बाद ग्राहकों को देगी ये तगड़ा गिफ्ट

 Published : Mar 02, 2023 04:54 pm IST,  Updated : Mar 02, 2023 04:54 pm IST

आकासा एयरलाइंस के प्रमोटर में देश के दिग्गज निवेशक और बिग बुल के नाम से लोकप्रिय दिवंगत राकेश झुनझुनवाला शामिल हैं।

akasa air- India TV Hindi
akasa air Image Source : PTI

भारतीय एविएशन मार्केट में अगले दो से तीन साल में गजब गदर मचने वाला है। एयर इंडिया ने हाल ही में दुनिया का सबसे बड़ा ऑर्डर देकर अमेरिका से लेकर फ्रांस तक को चौंका दिया था। उसके बाद भारतीय बाजार में 50 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी रखने वाली इंडिगो (IndiGo) ने भी एक बड़ा ऑर्डर दिया। 

अब इसी क्रम में भारत की सबसे नई एयरलाइंस आकासा एयर ने भी अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट से पर्दा उठा दिया है। भारतीय आकाश पर कब्जा जमाने के लिए आकासा एयरलाइंस ने भी 100 से ज्यादा विमानों का ऑर्डर देने की घोषणा की है। हालांकि कंपनी ने अभी विमानों की सही सही संख्या का खुलासा नहीं किया है। आकासा एयर बेंगलुरु से प्रतिदिन 36 उड़ानों का परिचालन करती है। यह शहर में तीसरी सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन है। 

बता दें कि आकासा एयरलाइंस के प्रमोटर में देश के दिग्गज निवेशक और बिग बुल के नाम से लोकप्रिय दिवंगत राकेश झुनझुनवाला शामिल हैं।  कंपनी इस साल के अंत तक तीन अंक में यानी 100 से अधिक विमानों का ऑर्डर देगी। कंपनी ने कल ही इस संबंध में जानकारी दी है। आकासा एयर के फाउंडर एवं सीईओ विनय दुबे ने कहा कि हमारा इस साल के अंत तक इंटरनेशनल रूट्स में उतरने का इरादा है। इसके अलावा हम बेंगलुरु में लर्निंग अकादमी भी स्थापित करने के प्रयास में हैं। 

72 विमानों का दे चुकी है ऑर्डर 

आकासा ने पहले ही 72 विमानों का ऑर्डर दे दिया है। इनमें से 18 विमान उसे मिल चुके हैं। दुबे ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘इस साल के अंत तक हम विमानों का बड़ा ऑर्डर देने जा रहे हैं। मैं संख्या के बारे में नहीं बताऊंगा लेकिन यह तीन अंक में एक बड़ी संख्या होगी।’ दुबे ने कहा कि अगले एक साल में आकासा एयर 300 पायलटों की नियुक्ति करेगी। इसके अलावा कंपनी बेंगलुरु में लर्निंग केंद्र खोला जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा