1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चीन 20 साल से दे रहा है दुनिया को 'धोखा'? जानिए कितने गंभीर हैं अमेरिका के ये आरोप

चीन 20 साल से दे रहा है दुनिया को 'धोखा'? जानिए कितने गंभीर हैं अमेरिका के ये आरोप

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 16, 2022 05:52 pm IST,  Updated : Feb 16, 2022 05:52 pm IST

चीन ने 2001 में वैश्विक एजेंसी में शामिल होने के वक्त विदेशी प्रतिस्पर्धा के लिए अपने बाजारों को खोलने का वादा किया था।

Xi jinping- India TV Hindi
Xi jinping Image Source : AP

Highlights

  • चीन बीते 20 साल से मुक्त व्यापार से जुड़े नियमों का उल्लंघन कर रहा है
  • चीन की नीतियां और प्रथाएं विश्व व्यापार संगठन के नियमों को चुनौती देती हैं
  • चीन अपनी कंपनियों के पक्ष में सब्सिडी और नियमों का उपयोग करता है

वाशिंगटन। साल 2001 से विश्व व्यापार संगठन का सदस्य चीन बीते 20 साल से मुक्त व्यापार से जुड़े नियमों का उल्लंघन कर रहा है। यह आरोप दुनिया की आर्थिक महाशक्ति अमेरिका ने लगाया है। अमेरिका ने चीन पर विश्व व्यापार संगठन (विश्व व्यापार संगठन) के प्रति अपनी मुक्त व्यापार प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह चीन के आक्रामक  व्यापार व्यवहार से निपटने के लिए नए तरीकों की तलाश कर रहा है। 

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने बुधवार को डब्ल्यूटीओ  नियमों के साथ चीन के अनुपालन पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि  चीन अपने वादों को पूरा नहीं कर रहा है। चीन ने 2001 में वैश्विक एजेंसी में शामिल होने के वक्त  विदेशी प्रतिस्पर्धा के लिए अपने बाजारों को खोलने का वादा किया था। 

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने कहा, ‘‘चीन ने इसके बजाय अर्थव्यवस्था और व्यापार के लिए अपने सरकारी नेतृत्व वाले गैर-बाजार नजरिये को बरकरार रखा है और इसे आगे बढ़ाया है।’’ उन्होंने कहा,  ‘‘चीन की नीतियां और प्रथाएं विश्व व्यापार संगठन के नियमों के आधार को चुनौती देती हैं और दुनियाभर के श्रमिकों और व्यवसायों को गंभीर नुकसान पहुंचाती हैं।’’  

अमेरिका ने आरोप लगाया कि चीन अपनी कंपनियों के पक्ष में सब्सिडी और नियमों का उपयोग करता है। अमेरिकी व्यापार कार्यालय ने कहा कि वह चीन से इस बारे में बात कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

WTO