1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate 28 July: क्या सस्ता Gold खरीदने का सुनहरा मौका निकल गया? कीमतों में आई जोरदार तेजी

Gold Rate 28 July: क्या सस्ता Gold खरीदने का सुनहरा मौका निकल गया? कीमतों में आई जोरदार तेजी

 Written By: Indiatv Paisa Desk
 Published : Jul 28, 2022 12:45 pm IST,  Updated : Jul 28, 2022 12:45 pm IST

Gold Rate 28 July: अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो Gold 1,741.16 US Dollar प्रति औंस पर और Silver 19.30 USD प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

Gold Rate 28 July- India TV Hindi
Gold Rate 28 July Image Source : PTI

Highlights

  • गुरुवार को सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है
  • सोने के दाम 51174 रुपये पहुंचे वहीं चांदी 1004 रुपये महंगी हुई है
  • आने वाले दिनों में सोने पर दवाब के कारण कीमतों में उतार चढ़ाव बना रहेगा

Gold Rate 28 July: सोने की कीमतें एक बार फिर से उफान पर हैं। गुरुवार को सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। ज्वेलर्स की संस्था इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स ऐसोसिएशन यानि आईबीजे की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार गुरुवार को सोने की कीमतों में 332 रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है और 24 कैरेट सोने के दाम 51174 रुपये पहुंच गए हैं वहीं चांदी भी करीब 1004 रुपये महंगी हो गई है। 

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट  भाव (रुपए/10 ग्राम)
24  51,174
23  50,969
22  46,875
18  38,381

वायदा बाजार में भी तेजी 

सराफा बाजार की तरह वायदा बाजार में भी सोना महंगा हो गया है।  एमसीएक्स पर दोपहर 12 बजे सोना 270 रुपए की बढ़त के साथ 50990 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। चांदी का सितंबर वायदा 1180 रुपये या 2.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 56024 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। 

फेड के नतीजों को दिखने लगा असर 

वैश्विक स्तर पर पीली धातु की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। फेडरल रिजर्व ने उम्मीद के मुताबिक ब्याज दरों में 75 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में गिरावट आई है। इसके चलते आने वाले दिनों में सोने पर दवाब बना रहेगा। इससे इसकी कीमतों में उतार.चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

इंटरनेशनल मार्केट में भी कीमतें तेज 

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो यहां भी सोना महंगा हो रहा है। फिलहाल सोना 1741.16 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 19.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

जुलाई की शुरुआत में भाव 52000 से ऊपर था 

इस महीने की शुरुआत में सोने का भाव 52 हजार रुपये से अधिक था। राष्ट्रीय राजधानी में 5 जुलाई को सोने का भाव 52,050 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, चांदी की कीमत 58,358 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी। इसके बाद सोने और चांदी की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 

गोल्ड ज्वैलरी की घट सकती है मांग

भारत में सोने के आभूषणों (Gold Jewelery) की मांग चालू वित्त वर्ष में पांच फीसदी घटकर 550 टन रह सकती है। इसकी मुख्य वजह सीमा शुल्क (Custom Duty) में बढ़ोतरी है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (CRISIL) ने बुधवार को कहा कि 30 जून को सोने पर सीमा शुल्क को 5 फीसदी बढ़ाकर 12.5 फीसदी किया गया। इससे चालू वित्त वर्ष में स्वर्ण आभूषणों के खुदरा विक्रेताओं की राजस्व वृद्धि स्थिर रहने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा