1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IPO की जानकारी ऑडियो-विजुअल रूप में मिलेगी, सेबी ने लिया ये अहम फैसला

IPO की जानकारी ऑडियो-विजुअल रूप में मिलेगी, सेबी ने लिया ये अहम फैसला

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : May 24, 2024 08:21 pm IST,  Updated : May 24, 2024 08:21 pm IST

शुरुआत में यह अंग्रेजी और हिंदी में होगा। नियामक ने एक परिपत्र में कहा कि यह रूपरेखा एक जुलाई या उसके बाद स्वैच्छिक आधार पर और एक अक्टूबर से अनिवार्य रूप से सेबी के पास दाखिल होने वाले सभी डीआरएचपी पर लागू होगी।

IPO- India TV Hindi
आईपीओ Image Source : FILE

बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को सार्वजनिक निर्गमों के लिए पेशकश दस्तावेजों में कंपनियों के खुलासों को श्रव्य और दृश्य (ऑडियो-विजुअल) के रूप में पेश करने का फैसला किया है। इस कदम से निवेशकों को किसी पेशकश की प्रमुख विशेषताओं के बारे में आसानी से समझने में मदद मिलेगी। इस तरह के एवी को सभी मुख्य प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गमों (आईपीओ) के लिए तैयार किया जाएगा और उसे सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराया जाएगा।

अंग्रेजी और हिंदी में मिलेगी जानकारी 

शुरुआत में यह अंग्रेजी और हिंदी में होगा। नियामक ने एक परिपत्र में कहा कि यह रूपरेखा एक जुलाई या उसके बाद स्वैच्छिक आधार पर और एक अक्टूबर से अनिवार्य रूप से सेबी के पास दाखिल होने वाले सभी डीआरएचपी पर लागू होगी। दृश्य-श्रव्य से निर्गम की मुख्य विशेषताओं को समझने में आसानी होगी। सेबी ने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि सार्वजनिक निर्गमों के लिए मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी), रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) और मूल्य दायरा विज्ञापन में किए गए खुलासों को आसानी से समझाने के लिए श्रव्य और दृष्य प्रारूप भी उपलब्ध कराए जाएंगे। 

बीकन ट्रस्टीशिप का IPO 28 अप्रैल को खुलेगा

बीकन ट्रस्टीशिप लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 32 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी का आईपीओ 28 मई को खुलेगा और 30 मई को बंद होगा। एंकर (बड़े) निवेशक 27 मई को बोली लगा पाएंगे। निर्गम के लिए मूल्य दायरा 57-60 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। बीकन ट्रस्टीशिप ने बयान में कहा, आईपीओ के सफल समापन के बाद कंपनी के शेयर एनएसई इमर्ज पर सूचीबद्ध होंगे। आईपीओ में 23.23 करोड़ रुपये के 38.72 लाख नए शेयर और 9.29 करोड़ रुपये के 15.48 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा