1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market : ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में तेजी से उछला बाजार, IT शेयर लुढ़के

Share Market : ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में तेजी से उछला बाजार, IT शेयर लुढ़के

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jun 14, 2024 03:51 pm IST,  Updated : Jun 14, 2024 03:53 pm IST

Share Market : सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑटो में 1.30 फीसदी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.20 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.24 फीसदी की तेजी दिखी।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

Stock market today : भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ है। आज मिड और स्मॉल कैप शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर्स की बदौलत आज प्रमुख सूचकांकों में तेजी रही। जबकी आईटी शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। इनमें मुनाफावसूली देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.24 फीसदी या 181 अंक की बढ़त लेकर 76,992 पर बंद हुआ। वहीं,नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.29 फीसदी या 66.70 अंक की बढ़त लेकर 23,465.60 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान पर और 22 शेयर लाल निशान पर थे।

निफ्टी के शेयरों का हाल

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आयशर मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, श्रीराम फाइनेंस और टाइटन में देखने को मिली। वहीं, सबसे अधिक गिरावट टेक महिंद्रा, टीसीएस, विप्रो, एचसीएल टेक और लार्सन एंड टुब्रो में देखने को मिली।

ऑटो शेयरों में तेजी

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑटो में 1.30 फीसदी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.20 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.24 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.60 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.58 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.82 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.34 फीसदीर, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.53 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.29 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.73 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.19 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.74 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.31 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी आईटी में 0.87 फीसदी और निफ्टी मीडिया में 0.03 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा