Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. फ्लैट या मकान लेने की कर रहे हैं प्लानिंग? ये टिप्स आएंगे आपके काम, आसान हो जाएगी खरीदारी

फ्लैट या मकान लेने की कर रहे हैं प्लानिंग? ये टिप्स आएंगे आपके काम, आसान हो जाएगी खरीदारी

Written By: Pawan Jayaswal Published : Jun 15, 2024 06:00 am IST, Updated : Jun 15, 2024 06:00 am IST

आपके जो मित्र या पड़ोसी पहले घर खरीद चुके हैं, उनसे चर्चा करें। वे आपको बिक्री के लिए उपलब्ध घरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं। इसके बाद सीधे घर मालिक से संपर्क करें।

प्रॉपर्टी न्यूज- India TV Paisa
Photo:FILE प्रॉपर्टी न्यूज

घर एक ऐसी खरीदारी है, जिसके लिए एक लंबी प्लानिंग और जांच पड़ताल की जरूरत होती है। यह किसी भी आम आदमी के जीवन की सबसे बड़ी खरीदारी होती है। आजकल युवा फ्लैट खरीदना काफी पसंद कर रहे हैं। आप घर खरीदें, फ्लैट खरीदें या प्लॉट, कुछ ऐसी बातें हैं, जो आपको जरूर ध्यान रखनी चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं, जो आपको घर खरीदते समय काफी मदद करेंगे। आइए जानते हैं।

 

  • अगर डिवेलपर और बायर के बीच कोई एजेंट नहीं होगा तो कमीशन बचेगा। इसलिए कोशिश करें कि घर सीधे डिवलेपर या सेलर्स से खरीदें। इस तरह आप कीमत पर 5 फीसदी तक की बचत कर सकते हैं।
  • कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा कैश पेमेंट करें, इससे आपको अधिक छूट मिल पाएगी। क्योंकि एकमुश्त पेमेंट करने पर डिवेलपर कम कीमत पर घर बेचते हैं।
  • अगर 2-4 ग्राहक एक ही प्रोजेक्ट में ग्रुप में घर खरीदते हैं, तो डिवेलपर एक्स्ट्रा डिस्काउंट दे सकता है।
  • प्रॉपर्टी की डील करने से पहले उस एरिया में लोगों से मिलें और प्रॉपर्टीज के एवरेज रेट्स के बारे में जानकारी लें। इसके बाद डिवेलपर के साथ चर्चा करके डील को किफायती बनाएं।
  • डिवेलपर्स और सेलर्स फेस्टिव सीजन में होम बायर्स के लिए ऑफर्स और डिस्काउंट लेकर आते हैं। आप इन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं।
  • अंडर कंस्ट्रक्शन घरों की तुलना में रेडी टू मूव घर अधिक महंगे होते हैं। अंडर कंस्ट्रक्शन घरों के लिए आप अधिक डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
  • आपके जो मित्र या पड़ोसी पहले घर खरीद चुके हैं, उनसे चर्चा करें। वे आपको बिक्री के लिए उपलब्ध घरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं। इसके बाद सीधे घर मालिक से संपर्क करें।
  • किसी हाउसिंग प्रोजेक्ट में प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं, तो यह जान लें कि डिवेलपर ने सभी तरह की परमिशन कानूनी रूप से प्राप्त की हुई है।
  • फाइनेंशियल बर्डन से बचना चाहते हैं तो अपने बजट के हिसाब से घर खरीदें। घर खरीदने के लिए एक बजट तय करें। साथ ही यह भी तय करें कि आपको कितने बड़े घर या कितने बड़े साइज के फ्लैट की नीड है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement